Haryana Roadways: हरियाणा में दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, अब रोडवेज बसों में कर सकेंगे मुफ्त सफर

On: April 24, 2026 11:14 PM
Follow Us:

Haryana Roadways: हरियाणा सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब 40 से 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले व्यक्ति भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इस फैसले से राज्य के करीब 1.22 लाख दिव्यांगजनों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

परिवहन विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि हरियाणा रोडवेज पहले से ही लगभग 40 श्रेणियों के यात्रियों को मुफ्त या रियायती यात्रा सुविधा प्रदान करता है।

इससे पहले वर्ष 2007 में केवल 100 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को एक सहायक के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी। बाद में वर्ष 2010 में इस सुविधा को चंडीगढ़ और नई दिल्ली तक भी विस्तारित किया गया। लंबे समय से यह मांग उठ रही थी कि कम प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों को भी यह सुविधा दी जाए, जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

राज्य का परिवहन तंत्र काफी व्यापक है। हरियाणा रोडवेज अपने 24 डिपो और 13 उप-डिपो के जरिए करीब 4108 बसों का संचालन करता है। ये बसें प्रतिदिन लगभग 11.38 लाख किलोमीटर की दूरी तय करती हैं और करीब 6.03 लाख यात्रियों को सेवाएं देती हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now