Haryana: हरियाणा में रोडवेज बस के ड्राइवर-कंडक्टर हुए आमने-सामने, ढाबे पर बस रोकने को लेकर विवाद

On: April 29, 2026 2:14 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा रोडवेज की एक बस में ड्राइवर और कंडक्टर के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नारनौल डिपो से संबंधित इस बस में कथित तौर पर चाय के लिए बस रोकने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जो बाद में आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई।

ढाबे पर बस रोकने को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, ड्राइवर बस को रेवाड़ी में एक ढाबे पर रोकना चाहता था, लेकिन कंडक्टर ने यात्रियों की परेशानी का हवाला देते हुए इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

कंडक्टर के गंभीर आरोप

कंडक्टर जितेंद्र ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर ड्राइवर ने महिला यात्रियों के सामने गाली-गलौज की और झूठे SC/ST केस में फंसाने की धमकी दी। कंडक्टर ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड करने का दावा किया है।

दिल्ली से झुंझुनू जा रही थी बस

बताया गया कि 13 अप्रैल को बस दिल्ली से झुंझुनू जा रही थी। आरोप है कि ड्राइवर ने रेवाड़ी की सवारियों को बैठाने से भी इनकार कर दिया और बाद में धारूहेड़ा में बस रोक दी, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

मारपीट और धमकी का आरोप

कंडक्टर के अनुसार, ड्राइवर ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि मारपीट भी की। झुंझुनू बस स्टैंड पर भी उन्हें धमकी दी गई। इस मामले में उन्होंने नारनौल डिपो के जनरल मैनेजर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

ड्राइवर का पक्ष भी सामने आया

वहीं ड्राइवर विनोद कुमार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि लंबी यात्रा के कारण वे भोजन के लिए बस रोकना चाहते थे। उनका कहना है कि कंडक्टर उनके साथ बदतमीजी करता है और पहले भी कई बार सहयोग नहीं करता। उन्होंने भी इस मामले में जीएम को शिकायत दी है।

जांच के आदेश

डिपो के जनरल मैनेजर ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें मिल चुकी हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही बस को ढाबे पर रोकने के मामले की भी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

1999 में कारगिल युद्ध लड़ने वाले अमित गुप्ता पर गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर हमला, लोहे की रॉड से अटैक

रामपाल के सतलोक आश्रम धनाना में नाबालिग से कुकर्म? सेवादार सचिन हुआ गिरफ्तार

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा