Haryana: हरियाणा में निजी ढाबों पर नहीं रुकेंगी रोडवेज बसें, मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश

On: May 20, 2026 6:25 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने यात्रियों की सुविधा और परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब हरियाणा राज्य परिवहन की सभी एचवीएसी (HVAC) बसों को जलपान के लिए केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत केंद्रों, रेस्टोरेंट और ढाबों पर ही रोका जाएगा।

इस संबंध में परिवहन मंत्री अनिल विज के निर्देशों के बाद हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक ने सभी महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए हैं।

यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबे और रेस्टोरेंट सरकारी मानकों के अनुसार संचालित होते हैं, जहां साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है।

निजी ढाबों पर नहीं रुकेंगी बसें

नए निर्देशों के मुताबिक हरियाणा क्षेत्र में चलने वाली राज्य परिवहन की HVAC बसों को अब निजी ढाबों पर नहीं रोका जाएगा। बसें केवल पर्यटन विभाग द्वारा अधिकृत ढाबों और केंद्रों पर ही रुक सकेंगी।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी चालकों और परिचालकों को नए नियमों की जानकारी दी जाए।

यदि कोई चालक या परिचालक आदेशों की अवहेलना करते हुए बस को निजी ढाबे पर रोकता पाया गया, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी