Haryana Roadways: डबवाली–सिरसा–बीकानेर–पोखरण बस सेवा का नया अपडेट, जानिए पूरा रूट और टाइम टेबल

On: January 22, 2026 11:47 AM
Follow Us:
हरियाणा

Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। डबवाली से सिरसा, बीकानेर होते हुए पोखरण जाने वाली रोडवेज बस सेवा को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अब यह पूरा रूट सिरसा डिपो से हटाकर डबवाली सब-डिपो को ट्रांसफर कर दिया गया है। यानी आगे से इस बस सेवा का संचालन हरियाणा रोडवेज डबवाली सब डिपो द्वारा किया जाएगा।

इस रूट पर चलने वाली बस से हरियाणा और राजस्थान के कई अहम कस्बे और शहर सीधे जुड़ते हैं, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में बड़ी सहूलियत मिलती है।

डबवाली–सिरसा–बीकानेर–पोखरण बस रूट

यह बस निम्नलिखित मार्ग से होकर गुजरती है:
डबवाली ➡ सिरसा ➡ नोहर ➡ रावतसर ➡ पल्लू ➡ अजर्नसर ➡ बीकानेर ➡ गजनेर ➡ काजी की सिर्द ➡ मल्हार ➡ फलोदी ➡ रामदेवरा ➡ पोखरण

बस का प्रस्थान समय (फॉरवर्ड रूट)

  • डबवाली से: सुबह 6:00 बजे
  • सिरसा से: सुबह 7:30 बजे
  • नोहर से: सुबह 9:00 बजे
  • बीकानेर बस स्टैंड से: दोपहर 2:00 बजे
  • बीकानेर (गंगानगर चौक) से: दोपहर 2:20 बजे
  • रामदेवरा से: शाम 6:50 बजे

वापसी मार्ग और समय

पोखरण ➡ रामदेवरा ➡ बीकानेर ➡ सिरसा ➡ डबवाली

  • पोखरण से: सुबह 6:20 बजे
  • रामदेवरा से: सुबह 7:00 बजे
  • बीकानेर बस स्टैंड से: सुबह 11:50 बजे

यात्रियों के लिए राहत

इस रूट के डबवाली सब-डिपो को ट्रांसफर होने से स्थानीय यात्रियों को टिकट, पूछताछ और संचालन से जुड़ी सुविधाएं पहले से ज्यादा सुचारू मिलने की उम्मीद है। खासकर डबवाली, सिरसा और आसपास के क्षेत्रों से राजस्थान के धार्मिक और औद्योगिक शहरों की यात्रा करने वालों के लिए यह बस सेवा काफी उपयोगी मानी जाती है।

नोट: यह रूट अब पूरी तरह से डबवाली सब डिपो द्वारा ऑपरेट किया जाएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम

गुरुग्राम में जाम से मिलेगी राहत: गढ़ी रेलवे फाटक पर बनेगा फ्लाईओवर, DPR तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त

हरियाणा

हरियाणा में 5 नये शहर होंगे विकसित, पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया, जानें पूरी डिटेल

हरियाणा के इस जिले में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, करोड़ की लागत से होगा तैयार, जमीनें होगी सोना!

हरियाणा के इस जिले में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, करोड़ की लागत से होगा तैयार, जमीनें होगी सोना!

हरियाणा

हरियाणा के इस जिले में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, 1003 एकड़ में बन रहे ग्लोबल सिटी का होगी हिस्सा!

हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं