Haryana: हरियाणा में ट्रैफिक SHO को किया गया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

On: April 24, 2026 5:02 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हांसी में ट्रैफिक थाना प्रभारी (SHO) सब-इंस्पेक्टर प्रेम कुमार को लेकर विवाद सामने आया है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सीआईए और अन्य पुलिसकर्मी उन्हें सामान्य अस्पताल हांसी ले गए, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान प्रेम कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों का विरोध किया।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सब-इंस्पेक्टर प्रेम कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि प्रेम कुमार ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में थे। इसी आधार पर मेडिकल परीक्षण करवाया गया और विभागीय नियमों के तहत सस्पेंशन की कार्रवाई की गई।

एसपी ऑफिस बुलाने पर नहीं पहुंचे
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक ने प्रेम कुमार को अपने कार्यालय बुलाया था, लेकिन वे कथित रूप से बहाने बनाकर नहीं पहुंचे। हालांकि, प्रेम कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।

मारपीट का आरोप, मेडिकल पर भी उठाए सवाल
प्रेम कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जबरन अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया मानो वे कोई अपराधी हों।
उन्होंने यह भी दावा किया कि अस्पताल में उनका मेडिकल सही तरीके से नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री से शिकायत की बात
प्रेम कुमार ने कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत लेकर चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। करीब 37 वर्षों की अपनी सेवा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उनके करियर पर पहले कभी कोई दाग नहीं लगा।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रामपाल के सतलोक आश्रम धनाना में नाबालिग से कुकर्म? सेवादार सचिन हुआ गिरफ्तार

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव