Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

On: January 23, 2026 5:21 PM
Follow Us:
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरीHaryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी

Haryana Weather Alert: हरियाणा में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और प्रदेश के करीब 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर के अलावा हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, सिरसा और महेंद्रगढ़ में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। सिरसा और फरीदाबाद जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों और आम जनजीवन को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

शुक्रवार शाम मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट में कैथल जिले के गुहला, कुरुक्षेत्र के पिहोवा और शाहबाद तथा अंबाला जिले के लिए आंधी और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

तेज हवाओं और बारिश का असर कई जिलों में देखने को मिला। पंचकूला में विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से करीब 9 घंटे तक आधे शहर की बिजली गुल रही। अधिकारियों के अनुसार तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए, जिससे बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। पंचकूला के साथ-साथ हरमिलाप नगर, बल्टाना, जीरकपुर और डेराबसी के इलाके भी बिजली संकट से प्रभावित रहे।

कुरुक्षेत्र के लाड़वा क्षेत्र में एक पुराना बरगद का पेड़ सड़क किनारे खड़ी कार पर गिर गया। गनीमत रही कि कार सवार व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई, हालांकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। गुरुग्राम में बारिश के चलते कई प्रमुख सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिससे ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, स्कूलों और बाजार जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पानीपत में हाईवे पर जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि अंबाला की कई कॉलोनियों में बारिश का पानी घरों के बाहर जमा हो गया। इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बारिश के बावजूद चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित सुभाष पार्क पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सामने नमन किया।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा में 25 जनवरी तक बारिश के आसार बने रहेंगे। बादलों की आवाजाही के कारण रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे रात की ठिठुरन कुछ कम होगी, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट बनी रहने की संभावना है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भिवानी जिले में अब तक सबसे ज्यादा 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। Haryana Weather Alert

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव को लेकर बड़ा अपडेट, 19 नवंबर को बदलेगा मौसम

हरियाणा में फरवरी की शुरुआत में ही गर्मी के संकेत, 15 दिन पहले बढ़ा तापमान, किसानों की बढ़ी चिंता

हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?

हरियाणा

हरियाणा में बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी, सरकार ने बनाई कमेटी, 90 दिन में देनी होगी रिपोर्ट