Haryana Weather: हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

On: May 2, 2026 11:27 PM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। नूंह में बारिश दर्ज की गई, जबकि नारनौल में देर शाम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में तेज आंधी चली।

2 से 8 मई तक मौसम में बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 मई से 8 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 4 और 5 मई को इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।

4-5 मई के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 4 और 5 मई को बारिश और आंधी-तूफान, तेज हवाएं (50–60 किमी/घंटा तक), कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

तापमान में गिरावट के संकेत

तेज मौसम गतिविधियों के चलते अधिकतम तापमान में 3–4°C तक गिरावट आ सकती है। हालांकि पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

गरज-चमक और ओलावृष्टि के दौरान बाहर निकलने से बचें।

पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।

किसान फसलों को सुरक्षित रखें।

इस दौरान सिंचाई और कीटनाशक छिड़काव से बचें।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

1999 में कारगिल युद्ध लड़ने वाले अमित गुप्ता पर गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर हमला, लोहे की रॉड से अटैक

रामपाल के सतलोक आश्रम धनाना में नाबालिग से कुकर्म? सेवादार सचिन हुआ गिरफ्तार

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा