Haryana Weather News: हरियाणा में गर्मी का कहर, 40 डिग्री पहुंचा तापमान,पढ़े आज का वेदर अपडेट

On: April 15, 2026 12:22 PM
Follow Us:

Haryana Weather News: हरियाणा में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। प्रदेश में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज 15 अप्रैल को राज्य की अधिकतम जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकतम ही नहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

आज इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट (Haryana Weather News)

आज हरियाणा के हिसार, रोहतक, जींद, सिरसा, नूह,पलवल, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।वहीं अगले दो दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती है।

राज्य के सात शहरों में तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया है। दिन के साथ-साथ रहते भी गर्म हो गई है। हिसार में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में तापमान 38 डिग्री, रोहतक में 38.5 डिग्री सेल्सियस, सोनीपत में 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 अप्रैल तक राज्य में गर्मी देखने को मिलेगी हालांकि 17 और 18 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में 17 और 18 अप्रैल को काफी बारिश होगी।

दिन के साथ-साथ रहते भी गर्म

प्रदेश में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। भिवानी में तापमान सबसे ज्यादा और करनाल में तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दिया है कि गेहूं की कटाई सुबह और शाम के समय करें। बारिश की संभावना को देखते हुए फसलों को सुरक्षित जगह पर रख दें। पशुओं को भी धूप से बचा कर रखें और पानी का पर्याप्त व्यवस्था करें।

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभाग अध्यक्ष ने बताया कि 20 अप्रैल तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा हालांकि 21 तारीख के बाद एक बार फिर से राज्य में गर्मी का प्रकोप दिखने लगेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

Haryana News: जल संरक्षण की दिशा में सैनी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हरियाणा के थर्मल पावर प्लांट में पहुंचेगा ट्रीटेट पानी

Haryana News:नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर, 6,175 परियोजनाओं को दी गई वित्तीय सहायता

Haryana News: हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

Haryana News:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी हुआ बुरी तरह घायल

हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां