Haryana Weather Update: हरियाणा बदला मौसम का मिजाज, सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, यहां छाए बादल

On: February 17, 2026 7:09 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update, हरियाणा का मौसम, आज का मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम अब तेजी से बदलने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन इसके बाद राज्य में गर्मी लगातार बढ़ेगी और तापमान में स्पष्ट बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सिरसा, कैथल, पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बाल छाने लगे है।

आधी फरवरी के बाद बढ़ने लगी गर्मी

प्रदेश में फरवरी के दूसरे पखवाड़े से ही तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है। हाल ही में भिवानी जिले में अधिकतम तापमान 29.9°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करनाल में 9.2°C रिकॉर्ड किया गया।
सुबह के समय कई जिलों में तापमान 12°C के आसपास रहा, लेकिन हवा और नमी के कारण यह 9°C जैसा महसूस हुआ।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

IMD चंडीगढ़ के अनुसार 17 से 19 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा के कई जिलों में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है:

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात।

वहीं उत्तरी और पूर्वी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

17 और 18 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को तेज हवाएं चलने और बादल छाने की संभावना भी है।

किसानों के लिए जारी की गई सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश के दौरान फसलों में हल्की सिंचाई करें और अधिक पानी देने से बचें। ज्यादा पानी देने से फसलों की जड़ों में सड़न का खतरा बढ़ सकता है।

21 फरवरी तक तापमान 32°C तक पहुंचने का अनुमान

बारिश के बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान तेजी से बढ़ेगा। 20 फरवरी को मौसम साफ और धूपभरा रहेगा।
21 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 32°C तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 16 से 18°C के बीच रहने की संभावना है। इससे लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी का अहसास होने लगेगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी का असर लगभग खत्म हो जाएगा और हरियाणा में गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now