हरियाणा में ठंड की दस्तक! रात का पारा 15 डिग्री पर, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

On: October 18, 2025 6:52 AM
Follow Us:
हरियाणा में मौसम

हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है और अक्टूबर में ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के कई जिलों में रात का पारा 16 डिग्री से भी नीचे चला गया है, जो सामान्य से कम है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट महेंद्रगढ़ में दर्ज की गई है। यहाँ तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सुबह के समय लोगों को ठंड महसूस हुई।

22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में 22 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ रहेगा। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और यह 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, रात में हल्की हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी और यह 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

क्यों बढ़ रही है इतनी जल्दी ठंड?

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार अक्टूबर में औसत से कम तापमान रहने का मुख्य कारण महीने की शुरुआत में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में लगभग 30 एमएम बारिश हुई थी, जिसका असर अभी भी मौसम पर बना हुआ है और इसी वजह से ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के इस जिले में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, करोड़ की लागत से होगा तैयार, जमीनें होगी सोना!

हरियाणा के इस जिले में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, करोड़ की लागत से होगा तैयार, जमीनें होगी सोना!

हरियाणा

हरियाणा के इस जिले में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, 1003 एकड़ में बन रहे ग्लोबल सिटी का होगी हिस्सा!

हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

हरियाणा

हरियाणा में होली से पहले रेलयात्रियों को बड़ी राहत, खाटूश्याम- शिरडी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दौड़ेगी 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

HAU हिसार में बड़ा एक्शन: पीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड