हरियाणा में प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, मिलेगी अलग उत्तर पुस्तिका, शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

On: January 7, 2026 3:21 PM
Follow Us:
हरियाणा में प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, मिलेगी अलग उत्तर पुस्तिका, शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर जनवरी माह में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने अहम निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आदेश देते हुए कहा है कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं में भी बोर्ड परीक्षा पैटर्न के अनुसार अलग से उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएं।

जनवरी में होंगी 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के सभी जिलों में जनवरी माह के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इन परीक्षाओं में प्रयोग की जाने वाली प्रश्न–उत्तर पुस्तिकाओं के पन्नों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होती है, जबकि मुख्य बोर्ड परीक्षा में बोर्ड द्वारा अलग प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी जाती है।

प्री-बोर्ड में भी बोर्ड पैटर्न लागू

इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं में भी बोर्ड परीक्षा जैसा ही पैटर्न अपनाया जाए। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र के साथ अलग उत्तर पुस्तिका दी जाएगी, ताकि उन्हें वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसी परिस्थितियों का अभ्यास मिल सके।

फंड को लेकर भी जारी हुई गाइडलाइन

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन सभी विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए पर्याप्त उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध हों। इसके लिए विद्यालय सीसीडब्ल्यूएफ, परीक्षा निधि या अन्य अनुमेय फंड का उपयोग कर सकते हैं।

निर्देशों का कड़ाई से पालन जरूरी

शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा का वास्तविक अनुभव मिलेगा और उनकी परीक्षा तैयारी में गुणात्मक सुधार होगा।

यह आदेश 7 जनवरी 2026 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक, हरियाणा की ओर से सहायक निदेशक (शैक्षणिक) द्वारा जारी किया गया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जींद में पूर्व सब-इंस्पेक्टर और सरपंच ने की बेटे की हत्या, फायरिंग होते ही पुलिस भागी, मुरारी पर चलाई 7 गोलियां

हांसी में 18 साल के कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी ने दी जान, दो दिन पहले घर से 48 हजार रुपये लाया था, नोट में लिखे तीन लोगों के नाम

गुरुग्राम में पुलिस लाइन के सामने मर्डर से सनसनी, फुटओवर ब्रिज पर खून से सना मिला शव, संदिग्ध हिरासत में | Crime

हरियाणाः हिसार में 7वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, माथे पर लगी थी गोली, दोस्त के घर गया था दैविक

देशभर में अपने पराठों के स्वाद के लिए मशहूर मुरथल के ढाबों पर एक्शन की तैयारी में नगर निगम, 100 होटलों को भेजे नोटिस

बदल गया है आईआईटियन बाबा का लुक, चोला भी बदला, आपने देखा क्या? आजकल कहां हैं अभय सिंह