Haryana: हरियाणा में युवा किसान की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद बना कारण

On: April 24, 2026 5:12 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में झज्जर जिले के बहू गांव के खेतों में बुधवार देर रात एक युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चरखी दादरी जिले के नौसवा गांव निवासी योगेश (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वारदात मध्यरात्रि के बाद उस समय हुई जब योगेश अपने खेत में पानी देने गया था। घटना की सूचना मिलते ही चरखी दादरी और झज्जर दोनों जिलों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। चूंकि घटनास्थल दोनों जिलों की सीमा के पास था, इसलिए शुरुआत में अधिकार क्षेत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। बाद में जांच साल्हावास थाना पुलिस को सौंप दी गई।

पानी देने गया था खेत, वहीं हुआ विवाद

मृतक के पिता तजिंदर सिंह के अनुसार, योगेश रात को घर से खेत में पानी देने की बात कहकर निकला था। जांच में सामने आया है कि खेत पर मौजूद कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई।

गोली मारकर की हत्या

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, विवाद के दौरान खेत मालिक ने योगेश के पेट में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रामपाल के सतलोक आश्रम धनाना में नाबालिग से कुकर्म? सेवादार सचिन हुआ गिरफ्तार

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव