बारिश के बीच धंसा हाईवे…हालत इतने गंभीर, गुरुग्राम पुलिस ने संभाली कमान, कंपनियों से अपील- लागू करें Work From Home

On: July 24, 2026 11:05 PM
Follow Us:

Last Updated:

Delhi Jaipur Expressway Traffic Update: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली तेज बारिश ने तबाही मचा दी है. भारी जलभराव के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) का एक हिस्सा धंस गया है, जिससे हीरो होंडा चौक से खेड़की दौला टोल तक भयंकर जाम लग गया है. गुरुग्राम में भी नरसिंहपुर से राजीव चौक तक करीब 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. मौसम विभाग ने रेड और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है. भारी बारिश और जलभराव के बीच गुरुग्राम पुलिस की बड़ी एडवाइजरी सामने आई है. इसमें कॉर्पोरेट कंपनियों से तुरंत Work From Home लागू करने की अपील की गई है.

गुरुग्राम में बारिश से हालत गंभीर, कंपनियों से अपील- लागू करें  Work From HomeZoom

दिल्ली-NCR में बारिश से हाल बेहाल

गुरुग्राम/दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली ही तेज बारिश ने पूरा हाल बेहाल कर दिया है. मंगलवार दोपहर को गरज-चमक के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने रफ्तार पर ऐसा ब्रेक लगाया कि पूरी दिल्ली और गुरुग्राम की सड़कें तालाब बन गईं. आफत की इस बारिश की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया है. सबसे बड़ी परेशानी दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर के पास आई, जहां सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया. इस वजह से रास्ते की दो लेन को तुरंत बंद करना पड़ा है, जिसके चलते हीरो होंडा चौक से लेकर खेड़की दौला टोल प्लाजा तक हजारों गाड़ियां रेंग रही हैं. इसलिए अगर आप भी इस रूट पर निकलने वाले हैं, तो अभी रुक जाएं, वरना कई घंटों के लिए ट्रैफिक में फंस सकते हैं.

गुरुग्राम पुलिस को क्यों करना पड़ा ऐसा

बारिश के आगे गुरुग्राम बेबस नजर आ रहा है. बारिश की वहज से गुरुग्राम में घर से काम करने की सलाह दी गई है. पुलिस ने कंपनियों से कहा है कि कर्मचारियों से घर से काम कराएं. भारी बारिश और जलभराव के बीच गुरुग्राम पुलिस की बड़ी एडवाइजरी सामने आई है. इसमें कॉर्पोरेट कंपनियों से तुरंत Work From Home लागू करने की अपील की गई है. सड़कों पर बढ़ते जाम और बिगड़ते हालात को देखते ये फैसला किया गया है. ट्रैफिक दबाव कम कर आपातकालीन सेवाएं सुचारू रखने की कोशिश की जा रही है.

हाईवे धंसने से थमी रफ्तार, लगी गाड़ियों की कतार
दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई तेज बारिश शाम तक लगातार जारी रही. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, कुछ इलाकों में महज एक घंटे के भीतर ही 50 मिलीमीटर से ज्यादा पानी बरस गया, जिसे देखते हुए रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस भारी बारिश के चलते दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर नरसिंहपुर से लेकर राजीव चौक तक लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग चुका है. ऑफिस से घर लौटने वाले लोग और रोज आने-जाने वाले यात्री घंटों से एक ही जगह फंसे हुए हैं.

भारी बारिश से धंसा दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे का हिस्सा
दिल्ली-जयपुर हाईवे धंसा, इस रूट का करें इस्तेमाल
गुरुग्राम में हुई आफत की बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH 48) नरसिंहपुर के पास मुख्य सड़क की दो लाइन धंसने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से रूट में बड़ा बदलाव किया है और वाहन चालकों से रूट देखकर ही निकलने की अपील की है. नए डायवर्जन के मुताबिक, दिल्ली से जयपुर जाने वाले यात्री अब द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, राजीव चौक से जाने वाले वाहनों को बाईं ओर मुड़कर SPR रोड से जाने की सलाह दी गई है, और हीरो होंडा चौक से जाने वाले यात्री भी आगे से SPR रोड होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकते हैं.

क्यों धंसी सड़क? चल रहा था ड्रेन का काम
जानकारी के मुताबिक, नरसिंहपुर में हाईवे के दोनों तरफ बने खुले नालों को आपस में जोड़ने के लिए पाइप डालने का काम चल रहा था. शुरुआती अंदेशा है कि इसी खुदाई और निर्माण कार्य की वजह से वहां की मिट्टी कमजोर हो गई थी और लगातार हुई भारी बारिश के दबाव को झेल नहीं पाई, जिससे सड़क धंस गई. हालांकि, प्रशासन अभी इसके असली कारणों की जांच कर रहा है. हादसे के तुरंत बाद पुलिस और संबंधित विभागों ने मोर्चा संभाल लिया है और धंसे हुए हिस्से पर बैरिकेडिंग की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह मरम्मत और सुरक्षा जांच होने के बाद ही इस लेन को दोबारा खोला जाएगा.

सोहना-गुरुग्राम हाईवे का भी बुरा हाल
बारिश का असर सिर्फ एक्सप्रेस-वे तक ही सीमित नहीं है. गुरुग्राम के सेक्टर-38 में देवीलाल स्टेडियम के सामने सोहना-गुरुग्राम हाईवे की सर्विस लेन पूरी तरह पानी में डूब चुकी है. इसके आसपास के कई इलाकों में भी पानी भरने से स्थानीय ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया है. हालांकि, प्रशासन पानी निकालने के लिए बड़े-बड़े पंप लगाने में जुटा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से काम में रुकावट आ रही है. मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक कोई बहुत जरूरी काम न हो, तब तक इस रास्ते पर यात्रा करने से पूरी तरह बचें.

About the Author

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अंबाला से पहली बार शुरू हुई वृंदावन-मथुरा के लिए AC बस सेवा, यहां जानिए रूट, टाइमिंग और किराया

कांवड़ यात्रा पर हरियाणा रोडवेज का बड़ा ऐलान, हरिद्वार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिए समय और किराया

कम बजट में चाहिए फरीदाबाद में घर, तो सेक्टर-75 बन सकता है बेहतरीन विकल्प.. जानिए 1BHK, 2BHK और 3BHK की कीमत

खेतों में अंधेरा और सूखते धान.. फरीदाबाद के किसानों ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, कहा- बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो..

UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

हरियाणा में IDFC बैंक में 657 करोड़ के घोटाले में CBI ने चंडीगढ़ और लुधियाना में मारे छापे