हरियाणा के हिसार से लापता नाबालिग लड़की दिल्ली में मिली, आख़िर कैसे मिली एक साल बाद परिजनों को, जानिए

On: September 20, 2025 12:45 PM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा के हिसार के आजाद नगर थाना क्षेत्र से करीब एक वर्ष पहले लापता हुई साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग लड़की आखिरकार दिल्ली में मिल गई है। लड़की को दिल्ली के नानकपुरा इलाके की झुग्गी-झोपड़ियों में एक महिला के पास से बरामद किया गया। इस खोज के बाद पिछले एक साल से बेटी की तलाश में भटक रहे परिजनों की आंखें नम हो गईं।

तीन बार दिया था धरना

29 सितंबर 2024 को लड़की लापता हुई थी। इसके बाद परिवार ने तीन बार लघु सचिवालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने पर लड़की के पिता ने एचएयू में तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश भी की थी। मामले की गंभीरता देखते हुए सीएम ने एसआइटी गठित की थी और जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी।

दिल्ली से आया सुराग

हाल ही में परिवार को दिल्ली से फोन कॉल आया कि लड़की को एक मार्केट में देखा गया है। इसके बाद स्टेट क्राइम ब्रांच टीम हरकत में आई और दिल्ली के मोतीबाग इलाके में देर रात तलाशी के बाद लड़की को झुग्गियों से बरामद कर लिया। बाद में उसका मेडिकल करवाया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस

लड़की ने अपने बयान में बताया कि दिल्ली में वह एक लड़के के संपर्क में आई थी और करीब 15–20 दिन तक उसके साथ रही। उस पर दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

परिवार में खुशी का माहौल

लड़की के मिलने की खबर सुनते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। छोटे भाई ने सुबह 4 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बहन के मिलने की जानकारी साझा की। परिवार ने धरना खत्म कर दिया और हर्षिता से मिलकर भावुक हो गए। पिता ने कहा कि उनका बेटा लगातार बहन की गुमशुदगी की पोस्ट इंटरनेट पर डालता रहता था, उसी से सुराग मिला और आखिरकार बेटी मिल गई।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा 6 गांवों की करीब 3,625 एकड़ जमीन शामिल

हरियाणा में बनेगी नई IMT, दो जिलों के गांवों की जमीन के रेट छुएंगे आसमान, 6 गांवों की करीब 3,625 एकड़ जमीन शामिल

हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक

हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक, टेंडर प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

हरियाणा

हरियाणा में 65 साल की बुजुर्ग महिला को सरकारी सिस्टम ने बना दिया 8 माह की दुधमुंही बच्ची, पेंशन के लिए एक साल से भटक रहा परिवार

New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

नमो भारत ट्रेन

हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, पहले चरण में यहां से यहां तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरी डिटेल

School Holiday

School Holiday: हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज, यहां 23 जनवरी को बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल