हरियाणा के इस ज़िले में रोडवेज को जल्द मिलेंगी 5 नई इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

On: September 17, 2025 9:27 AM
Follow Us:
हरियाणा रोडवेज़ ई

हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। हिसार डिपो को इसी महीने 5 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, जेबीएम कंपनी के अनार मुख्यालय से आने वाली टीम अगले सप्ताह हिसार पहुँचेगी। यह टीम डिपो का निरीक्षण कर बसों के संचालन और वर्कशॉप निर्माण के लिए आवश्यक रिपोर्ट तैयार करेगी।

शहरवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि बसों के आने से शहर में यात्रियों की आवाजाही और भी सुगम हो जाएगी। रोडवेज वर्कशॉप की लगभग 3 एकड़ भूमि पर इलेक्ट्रिक बस डिपो विकसित किया जाएगा। इसमें बस वर्कशॉप, दो मंजिला भवन, 9 चार्जिंग पॉइंट, ड्राइवर-कंडक्टर के लिए विश्राम कक्ष और शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाएँ होंगी।

इस परियोजना का अनुमानित बजट 14.25 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। योजना के तहत हिसार में कुल 50 ई-बसें चलाने का लक्ष्य है। फिलहाल दो रूटों पर पाँच बसें चलाई जा रही हैं, जबकि कुछ महीने पहले 15 और बसों की माँग सरकार को भेजी गई थी।

दो मंजिला कार्यालय का निर्माण भी होगा

अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में एक अलग से दो मंजिला कार्यालय भी बनाया जाएगा। इसमें यात्राओं का दैनिक रिकॉर्ड, टिकटिंग और अन्य महत्वपूर्ण डेटा दर्ज किया जाएगा। साथ ही, परिचालकों को ड्रेस बदलने और आराम करने की सुविधा भी दी जाएगी।

नई ई-बसों के आने से न केवल यात्रियों की यात्रा आरामदायक होगी बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी।



वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now