13 जून को IMA में रचा जाएगा इतिहास, महिला कैडेट्स पहली बार बनेंगी लेफ्टिनेंट, पुरुष कैडेट्स के साथ उठाएंगी कदम

On: June 10, 2026 2:53 PM
Follow Us:

IMA Passing Out Parade 2026: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून की आगामी पासिंग आउट परेड  के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। 13 जून 2026 को चेत्वोड बिल्डिंग ड्रिल स्क्वायर पर इस परेड में IMA के 94 साल के इतिहास में पहली बार 08 महिला ऑफिसर कैडेट्स पुरुष कैडेट्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंतिम पग भरेंगी और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगी।

बता दें, ये आठ महिला कैडेट्स अगस्त 2022 में नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) की पहली महिला बैच का हिस्सा थीं। उस बैच में 19 महिलाएं शामिल हुई थीं, जिनमें से 18 ने मई 2025 में ग्रेजुएशन पूरा किया। तो वहीं, इनमें से आठ ने भारतीय सेना में सेवा का विकल्प चुना और 15 जुलाई 2025 को IMA में अपनी प्री-कमीशन ट्रेनिंग शुरू की। ये ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब वे पुरुष कैडेट्स के साथ पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेंगी।

639166988872410984 Also read: पीएम मोदी पर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास, NDA नेताओं का लगने जा रहा जमावड़ा

NDA में महिलाओं की एंट्री

मालूम हो कि ये घटना IMA के लिए ऐतिहासिक पल बनने वाला है। क्योंकि अब तक महिला अधिकारी मुख्य रूप से चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) से ही ट्रेनिंग लेकर कमीशन प्राप्त करती थीं। IMA 1932 से केवल पुरुष कैडेट्स का केंद्र रहा है। लेकिन 2022 में NDA में महिलाओं के प्रवेश के बाद IMA ने भी अपनी नीतियां बदलीं औऱ महिलाओं के लिए आवास, ट्रेनिंग सुविधाएं, खेल मैदान और मेडिकल यूनिट में जरूरी बदलाव किए गए। अब महिलाएं भी पुरुषों के समान एक साल की ट्रेनिंग पूरी कर रही हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: यमुनानगर में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कुमारी शैलजा का बड़ा हमला, बोलीं- पहले ही हो जाना चाहिए था फैसला

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अंबाला के कॉलेज का नाम बदलकर रखा गया ‘आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय’

Haryana News: हरियाणा की संत परंपरा को CM सैनी का नमन, संत परंपरा और संस्कृति को किया नमन

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- पेपर लीक करने वालों पर और कड़ा होगा कानून

Haryana News: ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’…CM सैनी ने युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बताया युवाओं के संकल्प का उत्सव

Haryana News: NCR में प्रदूषण रोकने की नई तैयारी, हरियाणा लाएगा नई EV Policy; CM सैनी का ऐलान