हरियाणा में भी हुआ पंजाब बंद का असर, रोडवेज की बसों की रफ्तार पर लगी ब्रेक, बस अड्डों पर ‘बे-बस’ नजर आए यात्री

On: August 21, 2026 2:33 PM
Follow Us:

Last Updated:

पंजाब बंद के कारण हरियाणा रोडवेज की बसें पंजाब नहीं गईं. अंबाला डिपो की बसें स्टैंड पर रहीं, यात्री परेशान हुए. कौमी इंसाफ मोर्चा ने सिख बंदियों की रिहाई के लिए बंद बुलाया था.

ख़बरें फटाफट

हरियाणा में भी हुआ पंजाब बंद का असर, रोडवेज की बसों की रफ्तार पर लगी ब्रेकZoom

अंबाला. पंजाब बंद का असर हरियाणा पर भी देखने को मिला है. हरियाणा रोडवेज की कोई भी बस आज पंजाब नहीं गई और अंबाला डिपो की सबी बसें आज बस स्टैंड पर ही नजर आई. यहां तक कि पंजाब जाने वाले यात्री भी अंबाला छावनी बस स्टैंड पर परेशान होते हुए नजर आए. हालांकि, अड्डा इंचार्ज का कहना है कि वह कुछ बसें पंबाज भेज रहे है.

दरअसल, सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा ने शुक्रवार को बंद का ऐलान किया था. इस वजह से हरियाणा रोडवेज की सेवा पंजाब के लिए बंद रही. अंला बंस स्टैंड पर पंजाब जाने वाले यात्रियों की भीड़ नजर आई.

यात्रियों का कहना है कि वह सुबह से अंबाला छावनी बस स्टैंड पर खड़े हैं लेकिन कोई भी बस पंजाब की तरफ नहीं जा रही. पटियाला, लुधियाना, अमृतसर, श्रीगंगानगर, जालंधर पंजाब में जाने वाले लोग परेशान नजर आए. एक महिला ने कहा कि उसे पटियाला जाना है, लेकिन जाने का कोई साधन नहीं है.

अंबाला छावनी बस स्टैंड इंचार्ज बहादुर सिंह ने बताया कि पंजाब बंद के चलते एक दो बस ही गई हैं. यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि यहाँ से पटियाला के लिए दिन और रात बसें चलती हैं. इसी तरह अमृतसर और कटरा के बूथों पर लगाकर कर बसें चलती है, लेकिन अभी तक केवल एक-दो फीसदी बसें ही गई हैं.  इसी तरह पंजाब से आने वाली बसें रात में ही आ गई थी, ताकि बंद के कारण कोई अप्रिय घटना ना हो. उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर हम बार-बार अनाउंसमेंट भी कर रहे हैं, वैसे भी जनता आजकल बहुत ही जागरुक है ज्यादातर लोग ट्रेन का या कोई दूसरे साधन का सहारा ले रहे हैं इसलिए बस स्टैंड पर कुछ ज्यादा भीड़ नहीं है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

भवन तैयार लेकिन बसें गायब.. डेढ़ साल से शुरू नहीं हुआ मोहना बस अड्डा, ग्रामीण बोले- कब मिलेगा फायदा?

फरीदाबाद में 63 साल के बुजुर्ग से शादी से किया इंकार तो युवती के प्राईवेट पार्ट पर खौलता पानी फेंका, दिल्ली रेफर

जींद के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मोहित दलाल नहीं रहे, 27 साल की उम्र में थमी सांसें, दुबई से इंग्लैंड तक खेल चुके थे मुकाबले

हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायतों पर सीएम का सख्त रवैया, अधिकारियों को सीधे तौर पर दे डाली चेतावनी

हरियाणा की बेटी का बड़ा कारनामा, 10 साल की उम्र में पहुंची NASA, जानें कैसे हासिल किया मुकाम

हिसार कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू को गोलियों से भूना