हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, इन महिलाओं के खाते में आए 2100 रुपए, जानें, कैसे करें आवेदन

On: August 20, 2026 10:17 PM
Follow Us:

Lado Lakshmi Yojana: आय सीमा बढ़ने से लाभार्थियों की संख्या 17 लाख और बढ़ने का अनुमान है।
Lado Lakshmi Yojana: आय सीमा बढ़ने से लाभार्थियों की संख्या 17 लाख और बढ़ने का अनुमान है।

25 सितंबर से पोर्टल खोलने की तैयारी में सरकार
Lado Lakshmi Yojana, (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की ओर से लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से पोर्टल खोलने की तैयारी है। पिछले साल इसी तारीख को सरकार ने योजना शुरू की थी। पहले चरण में योजना का लाभ लेने की पात्रता 1 लाख रुपए वार्षिक आय रखी गई। फिर उसे 1.40 लाख रुपए किया गया। अब इसे 1.80 साल रुपए वार्षिक किया जा रहा है। यानी एक साल में योजना में तीसरी बार बदलाव किया गया है। अब 17 लाख और महिलाओं के खाते में 2100 रुपए महीना आएंगे।

वर्तमान में 9.98 लाख महिलाओं को मिल रहा योजना का लाभ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इसी 10 अगस्त को ही सरकार ने योजना की 10वीं किस्त जारी की। फिलहाल 9.98 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। आय सीमा बढ़ने से लाभार्थियों की संख्या 17 लाख और बढ़ने का अनुमान है।

ऐसे करें आवेदन

  • प्ले स्टोर से लाडो लक्ष्मी योजना का एप डाउनलोड होगा। इस एप पर दो महिलाओं की फोटो बनी हुई है। इसमें एक हरियाणवी परिधान में है और दूसरी साड़ी में है। इस एप पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना लिखा है।
  • पहले पात्रता जांचने का आॅप्शन आता है। इसे ओपन करते ही डिटेल देनी होगी। इसमें पहले लिखा है कि क्या आप हरियाणा के रहने वाले हैं। फिर जेंडर, वैवाहिक स्थिति, जन्मतिथि, रोजगार की स्थिति और परिवार की वार्षिक आय भरनी होती है।
  • दूसरा आॅप्शन आवेदन करने का है। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों के लिए कॉलम हैं। इसमें हरियाणा निवास के लिए प्रमाण पत्र नंबर, आधार कार्ड और उससे जुड़ा हुआ सक्रिय मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर, ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों का आधार नंबर, बिजली कनेक्शन नंबर, हरियाणा कौशल रोजगार निगम पंजीकरण नंबर, यदि वाहन है तो वाहन पंजीकरण नंबर, सक्रिय बैंक खाते का विवरण।
  • एप पर आगे बढ़ने पर पहले चरण में महिला आवेदक का विवरण भरना होगा, दूसरे चरण में आवास, तीसरे चरण में परिवार के सदस्यों का विवरण, चौथे चरण में आय का विवरण, पांचवें चरण में बैंक खाते का विवरण और छठे चरण में लाइव फोटो का आप्शन मिलेगा।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में मोहन भागवत के दौरे का विरोध, आरएसएस पर बैन लगाने की भी मांग

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

CM ने शिकायत पर लिया तुरंत एक्शन, नगर पालिका सचिव निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

चंडीगढ़ में राजा द किंग का लंगरः कभी नशे में डूबे फिर खुद को संभाला, परिवार में क्लेश हुआ, पेट्रोल के बाद अब बांटेंगे फ्री iPhone

हरियाणा के पलवल में सरकारी अस्पताल में सांप के काटने के बाद इलाज के लिए आई युवती को लगाया नीम की पत्तियों का झाड़ा, VIDEO वायरल

हरियाणा के हिसार कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 31 केसों में आरोपी गैंगस्टर विनोद काणा का मर्डर, सवित्री जिंदल के पीए की भी हत्या की थी

हरियाणा में बारिश पर ब्रेक लगते ही तापमान चढ़ा, तेज धूप कर रही परेशान

महंगा या सस्ता? आज कितने में हरियाणा-पंजाब में मिल रहा है सोना-चांदी, जानें रेट