CM ने शिकायत पर लिया तुरंत एक्शन, नगर पालिका सचिव निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

On: August 21, 2026 12:18 AM
Follow Us:

Municipal Council Secretary Suspended:पिहोवा नगर पालिका के सचिव के निलंबन के बाद अब अन्य अधिकारियों पर भी दबाव बढ़ गया है कि वे नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही करें।
Municipal Council Secretary Suspended:पिहोवा नगर पालिका के सचिव के निलंबन के बाद अब अन्य अधिकारियों पर भी दबाव बढ़ गया है कि वे नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही करें।

सीएम बोले- जन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही होना चाहिए
Municipal Council Secretary Suspended,(मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक सुधार और जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए पिहोवा नगर पालिका के सचिव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी एक शिकायत पर की गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही होना चाहिए।

उन्होंने एक दिन पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिया था कि प्रॉपर्टी आईडी संबंधी किसी भी शिकायत के लिए नागरिकों को चंडीगढ़ तक आने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। अधिकारी स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

सीएम ने दिया अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश

सरकारी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत प्राप्त होने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप था कि स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था, जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही थी। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया।

जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

यह कदम मुख्यमंत्री के सुशासन और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने के संकल्प को दर्शाता है। हरियाणा सरकार प्रॉपर्टी आईडी जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने पर जोर दे रही है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री का मानना है कि प्रशासनिक सुधार तभी सफल होंगे जब अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ करेंगे। इस कार्रवाई से साफ संकेत मिलता है कि सरकार जन समस्याओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में मोहन भागवत के दौरे का विरोध, आरएसएस पर बैन लगाने की भी मांग

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, बेटी घायल तो वहीं छोटा बेटा लापता

‘बच्चे अकेले बाहर निकलने से घबराते हैं’, फरीदाबाद के साहूपुरा में कुत्तों का ऐसा आतंक, 2 साल से जीना मुहाल

गुरुग्राम में कबड्डी खिलाड़ी ने लेडी बाइकर का पीछा किया, फिर रोकने की कोशिश…जब सिया नहीं रुकी तो मारी टक्कर, ये है कार का नंबर HR30Y4949

आम जनता तो छोड़िए… सरकारी विभाग को भी मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की नोटिस, बकायादारों पर कार्रवाई

Faridabad News : धान-गेहूं छोड़ एक एकड़ में लगाया ऐसा बाग, फरीदाबाद के मुकेश हर पेड़ से छप रहे नोट

चेहरा नहीं दिखाऊंगी पर छोडूंगी नहीं, गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में बाइकर सिया कराया FIR, गाड़ी नंबर से खोजेगी पुलिस