Last Updated:
Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में युवती को 3 लाख में बेचने की कोशिश की गई और फिर 65 साल के बुजुर्ग से शादी का प्रेशर डाला गया. लेकिन युवती ने विरोध किया तो उस पर खौलता पानी डाला गया. बाद में मौसा ने पुलिस की मदद से उसे घर से छुड़ाया और अब 23 साल की युवती का दिल्ली में इलाज चल रहा है.
फरीदाबाद के गांव कुरेशीपुर का यह मामला है. 23 वर्षीय युवती को सोते समय खौलता हुआ पानी डाला गया.
फरीदाबाद. बिहार की युवती की फरीदाबाद में तीन लाख रुपये में सौदा किया गया. युवती की शादी उसे तीन गुना बड़े उम्रदराज बुजुर्ग से करवाने की कोशिश की जा रही थी. जब उसने इंकार किया तो खौलता हुआ पानी उसके प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया और फिर कई दिन कमरे में बंद रखा. बाद में मौसा ने उसे पुलिस की मदद से छुड़वाया औऱ अब दिल्ली में युवती का इलाज चल रहा है.
दरअसल, फरीदाबाद के गांव कुरेशीपुर का यह मामला है. 23 वर्षीय युवती को सोते समय खौलता हुआ पानी डाला गया. युवती का आरोप है कि कथित तौर पर उसे तीन लाख रुपये में एक बुजुर्ग व्यक्ति (65) से शादी कराने के लिए बेचा जा रहा था. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर खौलता पानी डाल दिया. 16 अगस्त की सुबह करीब चार बजे की यह घटना है, युवती का आरोप है कि घटना के बाद उसे इलाज के लिए बाहर नहीं जाने दिया गया और कमरे में ताला लगाकर रखा गया. उसका मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया गया.
युवती ने मौसा को जब इसकी जानकारी मिली तो वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस की मदद से युवती को घर का ताला तोड़कर निकाला गया और इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर जाया गया. जहां से युवती को इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया. युवती का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है. धौज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
युवती के मौसा पकंज ने बताया कि प्रीति (23) की शादी 2 साल पहले कुरेशीपुर के रहने वाले रोहित के साथ हुई थी. वह बिहार के टिक्का टोला सहापुर की रहने वाली है. उसकी प्रीति की शादी उससे नाना-नानी ने की थी. प्रीति का पति एक निजी कंपनी में काम करता है. कुरेशीपुर में प्रीति के घर सामने धर्मेन्द्र नाम व्यक्ति और ललिता नामक की महिला रहती है. दोनों का पड़ोसी होने के कारण प्रीति के घर पर आना-जाना था और प्रीति भी उनके घर पर जाया करती थी. आरोप है कि महिला ललिता ने टोने-टोटके करके प्रीति को पूरी तरह से अपने काबू में कर लिया. प्रीति की शादी को 2 साल हुए थे उसने 2 महीने पहले ही अपने पति से तलाक ले लिया.
प्रीति के मौसा ने आरोप लगाया कि धर्मेन्द्र और ललिता दोनों पति-पत्नी बनकर रहते है. जबकि दोनों की शादी नही हुई है वह उसके साथ लिविंग में रह रही है. दोनों ने प्रीति को 2 महीने पहले यह बोलकर गोद ले लिया कि वो उसको बेटी की तरह रखेंगे और अपने घर से शादी करके विदा करेंगे. दूसरी तरफ प्रीति ने भी यह आरोप लगाया है कि धर्मेन्द्र और ललिता ने ही उसका पति से तलाक कराया था.
प्रीति के मौसा पकंज ने बताया कि उसकी बहन की शादी भी कुरेशीपुर में हुई है. जो प्रीति के घर से थोड़ी दूरी पर रहती है. उसने कॉल करके मुझे बताया कि प्रीति को जला दिया गया . जिसके बाद वह 18 अगस्त की शाम को गांव कुरेशीपुर पहुंचा, लेकिन किसी ने घर का दरवाजा नही खोला. उसके बाद 19 अगस्त को वह पुलिस के साथ प्रीति के घर पहुंचा. जहां पुलिस की मदद से कमरे का ताला तोड़कर युवती को बाहर निकाला.
धौज थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मचारी आज दिल्ली बयान लेने के जायेगा. युवती को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया या है. हांलाकि पुलि ने टोने-टोटके और 3 लाख रुपये में सौदा जैसे आरोपो की पुष्टि नही की है. पुलिस का कहना है कि युवती के बयानन दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाही की जायेगी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें













