हरियाणा में कांग्रेस की जगह इनेलो निभाएगी मुख्य विपक्ष की भूमिका? INLD विधायकों की मांग पर स्पीकर कर रहे विचार

On: February 25, 2026 7:05 PM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक 27 फरवरी को चंडीगढ़के जाट भवन में बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख अभय सिंह चौटाला करेंगे।

बैठक में सभी राष्ट्रीय व राज्य पदाधिकारी, सदस्य, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रकोष्ठों के प्रदेश व जिला संयोजक, जनरल बॉडी के जिला व हलका प्रधान शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।


बजट सत्र में इनेलो का कांग्रेस पर हमला

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इनेलो विधायकों ने विपक्ष की भूमिका को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

फ्रंट सीट लगाने की मांग

इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के समय कांग्रेस विधायक सदन से बाहर चले जाते हैं।

आदित्य देवीलाल ने स्पीकर से मांग की कि इनेलो के दोनों विधायकों की सीटें फ्रंट में लगाई जाएं ताकि वे प्रभावी ढंग से मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा सकें। स्पीकर ने इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।


‘एक ट्रिलियन डॉलर’ लक्ष्य पर सवाल

इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने सरकार के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ट्रिलियन डॉलर लगभग 90 लाख करोड़ रुपये के बराबर होता है, जबकि हरियाणा का बजट अभी तीन लाख करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंचा है। ऐसे में यह लक्ष्य व्यवहारिक नहीं लगता।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शिक्षा का पर्याप्त ढांचा नहीं है, ऐसे में नवाचार की बात करना सिर्फ बयानबाजी है।


27 फरवरी की यह बैठक इनेलो की आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। बजट सत्र में पार्टी के आक्रामक रुख से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में इनेलो सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी कर सकती है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now