Intensive Blockade Continues Overnight : रातभर चली सघन नाकाबंदी: 450 वाहनों की जांच

On: May 2, 2026 5:12 AM
Follow Us:

Intensive Blockade Continues Overnight; 450 Vehicles Inspected

  • एक शराब तस्कर काबू, 6 वाहनों के किए चालान, 2 वाहन इंपाउंड

Intensive Blockade Continues Overnight (मेरा हरियाणा नेटवर्क )कैथल। जिला पुलिस द्वारा वीरवार रात्रि 11 बजे से प्रात: 4 बजे तक विशेष अंतर-राज्य नाका चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा। इस दौरान जिला के विभिन्न संवेदनशील स्थानों सहित पंजाब-हरियाणा सीमा पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई।

अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिसमें डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए टीमों का नेतृत्व किया। पुलिस की सक्रियता के चलते कुल 450 वाहनों की जांच की गई तथा थाना शहर पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर को 14 बोतल देशी शराब सहित काबू किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए कुल 6 चालान किए गए तथा 2 वाहनों को इंपाउंड किया गया।एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

यह भी पढ़े :-Operation Smile : कैथल पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत घरों में लाई मुस्कान

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now