हिसार में JE रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार, दुकान को अवैध बताकर धमकाया, फिर न तोड़ने के नाम पर मांगे पैसे

On: December 28, 2025 9:44 AM
Follow Us:

हरियाणा के हिसार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला नगर योजनाकार विभाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता (JE) गिरीश कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पेटवाड़ गांव निवासी सुमित की शिकायत पर की गई।

दुकान को अवैध बताकर दी थी तोड़ने की धमकी शिकायतकर्ता सुमित ने ACB को बताया कि 23 दिसंबर की शाम JE गिरीश कुमार उसकी पीवीसी सीट पैनल की दुकान पर पहुंचा और खुद को टाउन प्लानिंग विभाग का अधिकारी बताते हुए दुकान की मापतोल करने लगा। पूछताछ करने पर JE ने दुकान को अवैध बताते हुए नोटिस भेजकर तोड़ने की धमकी दी।

50 हजार की मांग, 20 हजार में तय हुआ सौदा

सुमित के अनुसार, कार्रवाई रुकवाने के बदले JE ने पहले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में डर और दबाव के माहौल में बातचीत के बाद 20 हजार रुपये में मामला तय हुआ। इस पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग सुमित ने अपने मोबाइल फोन में कर ली, जबकि दुकान के सीसीटीवी कैमरों में भी JE की पैमाइश के दृश्य कैद हो गए।

ACB ने बिछाया जाल, रिश्वत लेते पकड़ा

पीड़ित सुमित ने 26 दिसंबर को एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ACB टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। तोशाम रोड स्थित हुडा कार्यालय परिसर की छत पर जैसे ही JE गिरीश कुमार ने रिश्वत की राशि ली, ACB टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

PC Act की धारा 7 के तहत मामला दर्ज

ACB ने आरोपी JE गिरीश कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

करनाल में 30 लाख रुपये लूटे, स्कॉर्पियो सवारों ने किया हमला और फिर पैसे लेकर फरार

हिसार में डेयरी संचालक हत्याकांड में मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या अब 10 दिन बाद होगा जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार

हरियाणा में आज सोना-चांदी कितने रुपये? यहां देखें 13 अगस्त के ताजा रेट

चरखी दादरी गैंगवारः CIA टीम और मुख्य साजिशकर्ता अमरदीप के बीच एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली, आरोपी पर 21 केस दर्ज

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: दिल्ली-UP से बिहार तक बारिश का तांडव, 16 राज्यों का फिर बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद को पंजाब-हरियाणा आपसी सहमति से सुलझाने के करीब, जल्द हो सकती है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई