SBI Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके खबर आपके काम की हो सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती निकाली है। यह उन लाखों युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरु हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 है।
किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें?
कुल पद – 1500 सीटों
जनरल कैटेगरी – 588 सीटें
OBC कैटेगरी – 390 सीटें
SC कैटेगरी – 234 सीटें,
ST कैटेगरी – 144 सीटें
EWS कैटेगरी 144 सीटें
योग्यता पात्रता
1. शैक्षणिक योग्यता – किसी भी सब्जेक्ट से और मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से प्राप्त ग्रेजुएशन डिग्री। इसके अलावा फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी अप्लाई सकते हैं।
2. आयु सीमा – 21 से 30 वर्ष के बीच। इसके अलावा OBC/SC/ST कैटेगरी को छूट दी जाएगी।
कैसे करें अप्लाई?
1. सबसे पहले SBI की करियर वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
2. इसके बाद ‘Current Openings’ के ऑप्शन को चुनें और ‘RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS’ चुनें।
3. फिर न्यू रजिस्ट्रेशन करें, अपना फॉर्म भरें, सभी दस्तावेज अपलोड कर शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
4. आखिर में फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें।
आवेदन शुल्क
GEN/OBC/EWS कैटेगरी के लिए 750 रुपये। SC/ST-दिव्यांग कैटेगरी के लिए कोई शुल्क नहीं हैं।
चयन प्रक्रिया
बता दें, SBI के प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की चयन प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी होगी।
Phase-I: प्रीलिम्स एग्जाम
Phase-II: पास हुए उम्मीदवारों के लिए मेन्स एग्जाम
Phase-III: साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू













