Kal Ka Mausam: कल 23 अप्रैल को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? जानें सभी राज्यों का हाल

On: April 23, 2026 12:47 AM
Follow Us:

Kal Ka Mausam: उत्तर-पश्चिम भारत में जहां भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश ने हालात चुनौतीपूर्ण बना दिए हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के 13 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का कहर

IMD के अनुसार असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 26 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और आंधी चल सकती है।
वहीं नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका है।

इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

पंजाब-दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश की संभावना

IMD ने हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 अप्रैल और उत्तराखंड में 25-26 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 25 से 28 अप्रैल के बीच बारिश के साथ 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

लू का प्रकोप जारी

अगले 4–5 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव का असर बना रहेगा। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 24 अप्रैल से लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
हालांकि 25 अप्रैल से आंशिक बादल छाने और 28 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर

उत्तर प्रदेश में 22 से 26 अप्रैल तक भीषण लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा और मेरठ में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

बिहार में बदलेगा मौसम

बिहार में 22–23 अप्रैल तक लू का असर रहेगा, लेकिन इसके बाद आंधी और बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी पटना में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तराखंड में बदलेगा मिजाज

उत्तराखंड में 25–26 अप्रैल को आंधी और बारिश का अलर्ट है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी और रुद्रप्रयाग में बौछारें पड़ सकती हैं।

राजस्थान में हीटवेव अलर्ट

राजस्थान में 24 से 26 अप्रैल तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश

हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रामपाल के सतलोक आश्रम धनाना में नाबालिग से कुकर्म? सेवादार सचिन हुआ गिरफ्तार

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव