Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

On: May 20, 2026 10:26 PM
Follow Us:

Kal Ka Mausam: देशभर में एक तरफ जहां भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 13 राज्यों में अगले 16 घंटों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

दूसरी तरफ उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में अगले कई दिनों तक हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

दिल्ली में 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप और तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने 21 से 26 मई तक भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान सुबह से शाम तक तेज गर्म हवाएं चलेंगी और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हवाओं की रफ्तार करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, बांदा में 48.2 डिग्री तापमान

उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। बांदा जिले में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

IMD के अनुसार 20 से 26 मई तक राज्य में लू और भीषण लू का असर बना रहेगा। राजधानी लखनऊ में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, नोएडा और बरेली में गर्म रातें पड़ने की संभावना है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिलेगी।

बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

बिहार में अगले 12 घंटों के दौरान मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने 20 से 26 मई के बीच राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जबकि गया में बादलों की आवाजाही के बीच गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

उत्तराखंड में 21 से 23 मई के बीच मौसम बदल सकता है। 22 और 23 मई को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि 21 मई को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर बना रह सकता है।

राजस्थान में 48 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

राजस्थान में 26 मई तक भीषण लू का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रह सकता है।

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और जैसलमेर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में 21 मई से तेज हवाओं और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

शिमला, मनाली, धर्मशाला और मंडी में बादल छाए रहने के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

झारखंड में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

झारखंड में 21 से 26 मई के बीच आंधी-तूफान और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पंजाब में भीषण लू का रेड अलर्ट

पंजाब में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। चंडीगढ़ में तापमान करीब 45 डिग्री तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग ने 26 मई तक राज्य में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी