Haryana News: हरियाणा सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2015 बैच के अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया को एसपी करनाल से पद से हटाकर कमांडेंट, प्रथम आईआरबी, भोंडसी नियुक्त किया है। तीन सितंबर को जारी आदेश में उनकी नियुक्ति एसपी एसटीएफ (हरियाणा) के पद पर हुई थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इनके अलावा, आठ और आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
गृह विभाग ने जारी किया आदेश
गृह विभाग की ओर से 5 सितंबर को जारी आदेश के मुताबिक, 2014 बैच के लोकेंद्र सिंह को एसपी सुरक्षा, सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार और एसपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की जिम्मेदारी से हटाकर एसपी, एससीबी (हरियाणा) नियुक्त किया गया है। इसी बैच के सुरिंदर सिंह भोरिया को कमांडेंट, पांचवीं बटालियन एचएपी, मधुबन नियुक्त किया गया है। यह पद पहले से रिक्त था।
आईपीएस विक्रांत भूषण का भी ट्रांसफर
2017 बैच के वरुण सिंगला को एसपी सीआईडी सुरक्षा और एटीएस के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर एसपी, सीआईडी सुरक्षा नियुक्त किया गया है। 2017 बैच के विक्रांत भूषण को एसपी एसटीएफ से हटाकर एसपी, एचएसएनसीबी, पंचकूला नियुक्त किया गया है।
दिप्ति गर्ग बनीं पलवल की एसपी
2019 बैच की मेधा भूषण को डीसीपी ईस्ट, सोनीपत से हटाकर एसपी पानीपत नियुक्त किया गया है, जबकि 2020 बैच की दीप्ति गर्ग को डीसीपी झज्जर से हटाकर एसपी पलवल नियुक्त किया गया है। वहीं एचपीएस अनिल कुमार, एसपी एसटीएफ करनाल को एसपी, एचएसएनसीबी करनाल नियुक्त किया गया है। 2018 बैच के अमित यशवर्धन को एसपी सुरक्षा, सीआईडी से हटाकर एसपी कमांडो, नेवल के पद पर नियुक्त किया गया है।













