Miss World 2025 Winner: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-8 में भी नहीं पहुंचीं

On: June 1, 2025 7:22 AM
Follow Us:
Miss World 2025 Winner

Miss World 2025 winner Latest Update: 72वें मिस वर्ल्ड समारोह का भव्य आयोजन शनिवार को हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ। इस आयोजन में थाईलैंड की 21 वर्षीय मॉडल ओपल सुचाता चुआंगस्री ने पूरी दुनिया को पछाड़ते हुए Miss World 2025 का ताज अपने नाम किया।

108 देशों की सुंदरियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, लेकिन भारत की उम्मीद नंदिनी गुप्ता टॉप-8 में भी जगह नहीं बना सकीं।


रनर-अप बनीं इथियोपिया की हस्सेट डेरेजे

इस प्रतियोगिता में इथियोपिया की हस्सेट डेरेजे अदमासु को रनर-अप घोषित किया गया।
ओपल सुचाता की खूबसूरती, आत्मविश्वास और सामाजिक मुद्दों पर उनकी समझ ने जजेस का दिल जीत लिया।

Miss World 2025 Winner
Miss World 2025 Winner

नंदिनी गुप्ता ने जीता देश का दिल

भारत की तरफ से प्रतियोगिता में उतरीं नंदिनी गुप्ता ने मंच पर आत्मविश्वास और सौम्यता के साथ परफॉर्म किया।
उनकी स्माइल, ग्रेस और बुद्धिमत्ता ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
हालांकि वे टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन उन्होंने भारत की संस्कृति और प्रतिभा को दुनिया के सामने पेश किया।

सोशल मीडिया पर नंदिनी के फैंस लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा –

“ताज भले ही न मिला हो, लेकिन हमारे दिलों की मिस वर्ल्ड नंदिनी ही हैं।”


कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

  •  जन्म: 13 सितंबर 2003, कोटा (राजस्थान)

  •  शिक्षा: सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा

  •  वर्तमान: लाला लाजपत राय कॉलेज, मुंबई से BBA

  •  उपलब्धियां:

    • Femina Miss Rajasthan 2023

    • Femina Miss India 2023


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now