सोनीपत में दिनदहाड़े पूर्व DFO की हत्या, रोड रेज बना वजह, आरोपी गिरफ्तार

On: September 7, 2026 8:43 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat DFO Murder: हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर में पूर्व डीएफओ जयपाल राठी की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई. गाड़ी को साइड देने के विवाद के बाद हमला किया गया और उन्हें पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार किया.

ख़बरें फटाफट

सोनीपत में दिनदहाड़े पूर्व DFO की हत्या, रोड रेज बना वजह, आरोपी गिरफ्तारZoom

Sonipat Murder: पूर्व डीएफओ जयपाल राठी कार से निजी काम के लिए गन्नौर जा रहे थे.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर में दिनदहाड़े वन विभाग के पूर्व डीएफओ जयपाल राठी की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई. अगवानपुर रोड पर एसटीपी के पास वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि साइड को लेकर विवाद के बाद उन पर पत्थर से हमला किया गया. वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, पूर्व डीएफओ जयपाल राठी  कार से निजी काम के लिए गन्नौर जा रहे थे. अगवानपुर रोड पर एसटीपी के पास उनका साइड को लेकर एक व्यक्ति से विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से जयपाल राठी की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. वहीं, पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान माहरा गांव निवासी रवि के रूप में हुई है, जो फिलहाल गन्नौर में रह रहा था.

एक युवक ने बताया कि हमारे गांव के पूर्व डीएफओ गन्नौर जा रहे थे और पूरे गांव के लिए यह दुखद घटना है. सरकार से अपील है कि दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाए.

रोड़ रेज में हुई थी बहसबाजी

गन्नौर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस को लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पूर्व डीएफओ जयपाल राठी घायल अवस्था में मिले.पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.जिसकी पहचान सोनीपत के गांव माहरा निवासी रवि के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में साइड को लेकर विवाद की बात सामने आई है.आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वारदात से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच जारी है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now