Nuh News: हरियाणा के नूंह स्थित शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है. 4 साल के एक मासूम बच्चे के पैर में फोड़े का ऑपरेशन होना था, लेकिन डॉक्टरों ने बाएं पैर की जगह दाहिने पैर की सर्जरी कर दी. जब परिजनों ने इस बड़ी गलती को पकड़ा, तो डॉक्टर ने अपनी भूल मानी और फिर आनन-फानन में दूसरे पैर की भी सर्जरी कर डाली.
Nuh News: बाएं पैर में था फोड़ा, चीर दिया दायां पैर; नूंह के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों का पागलपन
By वैशाली वर्मा
On: July 26, 2026 11:57 PM









