अंबाला पेट्रोल पंप पर बम की सूचना से मची दहशत, जांच में निकला कूड़े का डिब्बा

On: April 17, 2026 5:21 PM
Follow Us:

Ambala News: अंबाला पेट्रोल पंप पर बम की सूचना से मची दहशत, जांच में निकला कूड़े का डिब्बा
Ambala News: अंबाला पेट्रोल पंप पर बम की सूचना से मची दहशत, जांच में निकला कूड़े का डिब्बा

Ambala News: अंबाला शहर में पेट्रोल पंप पर बम की सूचना से दहशत का माहौल बन गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बम निरोधक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही एहतियातन आसपास के रास्तों को बंद कर दिया गया था, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। हालांकि जांच के बाद पता चला कि गत्ते के डिब्बे में सिर्फ कूड़ा था। जानकारी के अनुसार, कोई वाहन चालक उस डिब्बे को वहां रखकर चला गया था। फिलहाल उस गाड़ी के नंबर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और आगे की जांच जारी है।

Ambala News: अंबाला पेट्रोल पंप पर बम की सूचना से मची दहशत, जांच में निकला कूड़े का डिब्बा

पेट्रोल पंप के कर्मचारी के अनुसार, एक गाड़ी तेल डलवाने आई थी। उसी दौरान उसने एक डिब्बा वहां रखा, जिसे देखकर कर्मचारी को शक हुआ और उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।

वहीं, एक अन्य मामले में पेट्रोल पंप कर्मियों को ठगी का भी सामना करना पड़ा। एक व्यक्ति डीजल भरवाकर बदले में एक बॉक्स देकर चला गया और कहा कि वह बाद में पैसे दे जाएगा। गाड़ी पर “भारतीय रेलवे” लिखा हुआ था।

जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो बॉक्स पर शक हुआ और बम होने की आशंका जताई गई। करीब डेढ़ घंटे तक बम निरोधक दस्ते ने बॉक्स की जांच की, लेकिन उसमें से नारियल और शराब की बोतलें (पव्वे) ही निकले।

यह भी पढ़ें : Celina Jaitly: पति पीटर हाग से 100 करोड़ मुआवजा, हर महीने 10 लाख मेंटेनेंस की 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी