Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव हुए जारी, जानें प्रमुख शहरों में ताजा रेट्स

On: April 21, 2026 8:16 AM
Follow Us:

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन गिरावट तो अगले ही दिन तेजी—इस अस्थिरता ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित कर रखा है। हाल ही में ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोलने की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में करीब 9% की गिरावट आई थी।

लेकिन इसके तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान कि अमेरिकी नौसेना ने ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज को जब्त कर लिया है, बाजार में फिर तेजी लौट आई। अब मंगलवार सुबह फिर से कच्चे तेल के दाम में नरमी देखी जा रही है।

ताजा कीमतें

WTI क्रूड ऑयल 0.87 डॉलर की गिरावट के साथ 86.63 डॉलर प्रति बैरल, ब्रेंट क्रूड ऑयल गिरकर 95.09 डॉलर प्रति बैरल है।

जियो-पॉलिटिकल तनाव बना वजह

ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी से जारी संघर्ष और बीच-बीच में होने वाले सीजफायर ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20% हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है, ऐसे में इस क्षेत्र में तनाव का सीधा असर कीमतों पर पड़ता है।

ईरान द्वारा अमेरिका के साथ प्रस्तावित बातचीत से पीछे हटने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि सीजफायर बिना समझौते के समाप्त हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

भारत पर क्या असर?

कच्चे तेल की कीमतों में इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ता है। हाल के दिनों में कीमतों में बढ़ोतरी से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा, जिसे कम करने के लिए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी।

यदि कच्चे तेल के दाम लंबे समय तक 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहते हैं, तो इसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी देखने को मिल सकता है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये | डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 103.54 रुपये | डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 100.84 रुपये | डीजल 92.48 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 105.45 रुपये | डीजल 91.81 रुपये प्रति लीटर

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now