पूर्व हरियाणा मंत्री जसविंदर सिंह के बेटे गगनजोत संधू की मौत, जांच में जुटी पुलिस

On: September 11, 2026 10:48 PM
Follow Us:

Last Updated:

Haryana Latest News: हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू की पंजाब के रूपनगर में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुरखाली गांव के ककोट फार्म हाउस में खुद को गोली मार ली. घटना के वक्त वह फार्म हाउस में अकेले थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पूर्व हरियाणा मंत्री के बेटे गगनजोत संधू की मौत, जांच में जुटी पुलिसZoom

गगनजोत संधू की गोली लगने से मौत.

रूपनगर: पंजाब के रूपनगर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. हरियाणा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू की गोली लगने से मौत हो गई. घटना पुरखाली गांव स्थित ककोट फार्म हाउस की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गगनजोत ने खुद को गोली मारी है. हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना की वजह साफ नहीं हुई है.

बताया जा रहा है कि गगनजोत संधू आज सुबह ही रूपनगर पहुंचे थे. उस समय वह फार्म हाउस में अकेले थे. कुछ समय बाद फार्म हाउस में गोली चलने की जानकारी सामने आई. घटना की सूचना मिलते ही रूपनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की. इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि घटना से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रूपनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया है. यहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

रूपनगर सदर थाने के एसएचओ सनी खन्ना ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा.  पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है. गगनजोत संधू का हरियाणा के कुरुक्षेत्र की राजनीति से भी जुड़ाव रहा है. बताया जाता है कि वह गुमथला गढ़ू गांव से दो बार सरपंच रह चुके थे.

उनके पिता स्वर्गीय जसविंदर सिंह संधू हरियाणा की राजनीति में सक्रिय रहे थे. वह चार बार विधायक रहे और ओपी चौटाला सरकार के दौरान उन्हें मंत्री बनाया गया था. वर्ष 2019 में उनका निधन हो गया था. गगनजोत संधू उनके बेटे थे. फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में बाबा बालक नाथ मंदिर पर विवाद, कार्रवाई के विरोध में जुटे ग्रामीण

सिर्फ टिकट होना काफी नहीं…चंडीगढ़ से नहीं पकड़ पाओगे ट्रेन, निकलने से पहले जान लें ये बात

फरीदाबाद में बदमाशों की पुलिस ने निकाली परेड, युवक पर चाकू से किए कई वार,  महिला से बातचीत की रंजिश रखते थे आरोपी

गुरुग्राम में महिपालपुर से एंबियंस मॉल तक बनेगा 3 लेन फ्लाईओवर, साइबर सिटी को भारी जाम से मुक्ति दिलाने की प्लानिंग

गुरुग्राम में मर्डरः बेटे को मारने आए 3 युवकों ने पिता का कत्ल किया, खून का बदला खून से लिया

सोनीपत में एनकाउंटरः 2 करोड़ की फिरौती मांगने के बाद धांय-धांय, पुलिस से मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली