राजस्थान सीमा पर पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान

On: April 25, 2026 9:19 AM
Follow Us:

Police Launch 'Night Domination' Campaign at Rajasthan Border

Night Domination Campaign(मेरा हरियाणा नेटवर्क)सिरसा। एसपी दीपक सहारन के नेतृत्व में पुलिस ने वीरवार रात को राजस्थान सीमा स्थित तलवाड़ा नाके पर नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान कुल 87 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकोंका चालान काटा गया। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना व आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।

एसपी दीपक सहारन ने बॉर्डर नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि जिले में प्रवेश करने वाले व बाहर जाने वाले सभी वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। इस दौरान डीएसपी, एसएचओ, चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल सक्रिय रूप से मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now