फरीदाबाद में बदमाशों की पुलिस ने निकाली परेड, युवक पर चाकू से किए कई वार,  महिला से बातचीत की रंजिश रखते थे आरोपी

On: September 11, 2026 4:42 PM
Follow Us:

Last Updated:

Fariabad News: फरीदाबाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला मामले में दो आरोपी धर्मेंद्र उर्फ लाला और मनीष गिरफ्तार. महिला से बातचीत को लेकर रंजिश में वारदात हुई. एक अन्य आरोपी आशीष फरार है.

ख़बरें फटाफट

बदमाशों की पुलिस ने निकाली परेड, महिला से बातचीत की रंजिश रखते थे आरोपीZoom

फरीदाबाद.  हरियाणा के फरीदाबाद में 7 सितंबर को सेक्टर-3 स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धर्मेन्द्र उर्फ लाला (26), निवासी गांव रहेड़ा, मथुरा, हाल डबुआ कॉलोनी और मनीष (22), निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है. वारदात में शामिल एक अन्य आरोपित आशीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं. उधर, पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों की परेड निकाली. बताया जा रहा है कि महिला से बातचीत को लेकर रंजिश में वारदात को अंजाम दिया.

एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि 7 सितंबर को निपुण कुमार पटेल (27), निवासी सेक्टर-3, पूजा करने के लिए वाल्मीकि मंदिर आया था. इसी दौरान नकाबपोश बाइक सवार आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर चाकू से कई वार किए. गंभीर रूप से घायल निपुण का अस्पताल में उपचार चल रहा है. मामले में पीड़ित के चाचा धनंजय कुमार पटेल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था.

पूछताछ में सामने आया कि धर्मेन्द्र की पहले डबुआ कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से जान-पहचान थी. बाद में महिला सेक्टर-3 में रहने लगी और निपुण के संपर्क में थी. इसी बात को लेकर धर्मेन्द्र निपुण से रंजिश रखने लगा. उसने आशीष और मनीष के साथ मिलकर निपुण पर हमला करने की योजना बनाई. वारदात के दौरान तीनों ने पहचान छिपाने के लिए नकाब पहन रखा था. धर्मेन्द्र अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और साथियों ने निपुण पर चाकू से हमला कर दिया.

ब्लाइंड केस का खुलासा

वारदात के बाद अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूत्रों और तकनीकी सहायता से आरोपितों की पहचान की तथा दोनों को 10 सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा. वारदात में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. धर्मेन्द्र आठवीं पास और अविवाहित है तथा उसके खिलाफ थाना डबुआ में पहले भी लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है. मनीष तीन कक्षा तक पढ़ा है और शादीशुदा है. फरार आरोपित आशीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में महिपालपुर से एंबियंस मॉल तक बनेगा 3 लेन फ्लाईओवर, साइबर सिटी को भारी जाम से मुक्ति दिलाने की प्लानिंग

गुरुग्राम में मर्डरः बेटे को मारने आए 3 युवकों ने पिता का कत्ल किया, खून का बदला खून से लिया

सोनीपत में एनकाउंटरः 2 करोड़ की फिरौती मांगने के बाद धांय-धांय, पुलिस से मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली

Delhi Schools Closed Today BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली में आज स्कूल बंद, नोएडा-गाजियाबाद का भी जानें अपडेट

Haryana Swine Flu: भिवानी में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट | भिवानी

तुस्सी ही कर दो संस्कार… इकलौता भाई मर गया, लेकिन बहन के पास नहीं था टाइम, अस्पताल में ही छोड़कर चली गई