प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

On: April 16, 2026 1:06 PM
Follow Us:

Haryana Census
Haryana Census: प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

Haryana Census, (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: हरियाणा में गुरुवार सुबह से जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व-गणना के आंकड़े दर्ज किए। बता दें कि भारत सरकार ने अबकी एक विशेष सुविधा दी है, जिससे लोग स्वयं अपनी जानकारी आनलाइन भर सकेंगे। 30 अप्रैल तक यह प्रक्रिया चलेगी।
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि फर्स्ट फेज में प्रदेश के लोगों से मकानों की गणना और मकान से संबंधित जानकारी ली जाएगी।

फरवरी-2027 में शुरू होगा दूसरा चरण

हरियाणा के गठन के बाद यह छठी जनगणना है। इसका दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। सीएम सैनी ने बताया कि जनगणना के काम के लिए 60 से 65 हजार कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। एक मई से 30 मई तक कर्मचारी घर घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे।

अब तक 5 बार हो चुकी है जनगणना

बता दें कि हरियाणा का गठन नवंबर-1966 में हुआ था और उसके बाद से अब तक 5 बार जनगणना हो चुकी है। पहली बार जनगणना 1971 में और उसके बाद 1981, 1991, 2001, और 2011 में संपन्न हुई। इसके बाद जनगणना का कार्य 2021 में होना था लेकिन यह स्थगित हो गया था। इसके बाद जनगणना अब हो रही है। 2011 की जनगणना अनुसार राज्य की जनसंख्या लगभग 2.53 करोड़ थी, इसके बाद परिवार पहचान पत्र (PPP) कार्यक्रम के दौरान सामने आया था कि हरियाणा की जनसंख्या 2 करोड़ 83 लाख है।

दूसरे चरण में लोगों से उनकी जाति पूछी जाएगी

बता दें कि भारत सरकार ने स्व जनगणना के लिए एक पोर्टल https://se.census.gov.in/ की शुरुआत की है, जिसके जरिये लोग खुद भी अपना डाटा फिल कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और सटीक जानकारी भी भरी जा सकेगी। फरवरी 2027 में जनगणना के दूसरे चरण में लोगों से उनकी जाति पूछी जाएगी। यह पहली बार होगा जब स्वतंत्रता के बाद लोगों की जाति का के आंकड़े जुटाए जाएंगे। 1931 में इससे पहले ऐसा हुआ था।

ये भी पढ़ें : Parliament Special Session: महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चर्चा शुरू, परिसीमन बिल पर जोरदार हंगामा

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now