आमजन की शिकायतों का तय समय सीमा में हो निपटान

On: April 24, 2026 3:01 AM
Follow Us:

Complaints from the general public should be resolved within a stipulated timeframe.
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते डीसी अभिषेक मीणा।

  • डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनीं शिकायतें

Samadhan Camp(मेरा हरियाणा नेटवर्क) रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी ने शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में जांच पूरी कर समस्याओं के निवारण करने के निर्देश दिए। डीसी ने आमजन से भी आह्वïान किया कि वे जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अपनी समस्याओं से प्रशासन का अवगत कराएं, ताकि उनका निवारण करवाया जा सके।
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में गांव खरखड़ा, बिहारीपुर और खोल में अवैध कब्जा की शिकायतों पर डीडीपीओ को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बावल रोड पर चांदपुर की ढाणी के पास नाला जाम होने से दूषित पानी रोड पर भरा रहने की शिकायत पर बीडीपीओ को तत्परता से समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। इसी तरह रेवाड़ी शहर के विजय नगर में रोड का लेवल सही नहीं होने की शिकायत पर नगर परिषद अधिकारियों को जांच कर समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। इसी के साथ पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली व पुलिस संबंधित शिकायतों की भी सुनवाई करते हुए डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करवाने के निर्देश दिए।इस मौके पर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्मïप्रकाश, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now