Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत, 15 घायल

On: April 15, 2026 10:51 AM
Follow Us:

Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे, जो श्री आनंदपुर साहिब में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बस्सी पठाना इलाके के पास बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य संभाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हादसे के सही कारणों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now