रेलवे का तोहफा: रेवाड़ी, जयपुर, भिवानी और रींगस के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

On: October 28, 2025 3:54 PM
Follow Us:
रेलवे

आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के बीच तीन जोड़ी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानीके बीच चलेंगी, जिससे खाटू श्याम जी जाने वाले श्रद्धालुओं सहित हजारों यात्रियों को सुविधा होगी।​

रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेनें

1. ट्रेन संख्या 09633/09634 (रात्रि सेवा)

  • गाड़ी संख्या 09633 (रेवाड़ी-रींगस): यह ट्रेन 31 अक्टूबर, 01, 04, 07, 08, 14, 15, 21, 22, 28, और 29 नवंबर को (11 ट्रिप) रेवाड़ी से रात 10:50 बजे चलकर देर रात 01:35 बजे रींगस पहुंचेगी।​

  • गाड़ी संख्या 09634 (रींगस-रेवाड़ी): यह ट्रेन 01, 02, 05, 08, 09, 15, 16, 22, 23, 29, और 30 नवंबर को (11 ट्रिप) रींगस से देर रात 02:20 बजे चलकर सुबह 05:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।​

  • स्टॉपेज: अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर।

  • कोच: इसमें डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।​

2. ट्रेन संख्या 09637/09638 (दिन की सेवा)

  • गाड़ी संख्या 09637 (रेवाड़ी-रींगस): यह ट्रेन 31 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 12 ट्रिप लगाएगी। यह रेवाड़ी से सुबह 11:45 बजे चलकर दोपहर 02:45 बजे रींगस पहुंचेगी।​

  • गाड़ी संख्या 09638 (रींगस-रेवाड़ी): यह ट्रेन रींगस से दोपहर 03:05 बजे चलकर शाम 06:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।​

  • स्टॉपेज: कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर।

  • कोच: इसमें 08 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।​

जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09733/09734 (दैनिक सेवा)

  • गाड़ी संख्या 09733 (जयपुर-भिवानी): यह ट्रेन 1 नवंबर से 30 नवंबर तक रोजाना (30 ट्रिप) जयपुर से सुबह 07:00 बजे चलकर दोपहर 02:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।​

  • गाड़ी संख्या 09734 (भिवानी-जयपुर): यह ट्रेन भिवानी से शाम 04:05 बजे चलकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।​

  • स्टॉपेज: ढेहर का बालाजी, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली और चरखी दादरी।

  • कोच: इसमें 09 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।​

रेलवे के इस कदम से त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन श्रद्धालुओं को जो रींगस के रास्ते खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाते हैं।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके