अंबाला में 30 अप्रैल तक स्व-गणना संचालित की जाएगी : डीसी

On: April 16, 2026 2:59 AM
Follow Us:

Ambala News : अंबाला में 30 अप्रैल तक स्व-गणना संचालित की जाएगी : डीसी
Ambala News : अंबाला में 30 अप्रैल तक स्व-गणना संचालित की जाएगी : डीसी

Ambala News | मेरा हरियाणा नेटवर्क | अंबाला । उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा राज्य में स्व-गणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जाएगी। जिसके माध्यम से नागरिक आधिकारिक पोर्टल http://se.census.gov.in/ पर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके पश्चात मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचओएल) का आयोजन 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा।

स्व-गणना: डिजिटल शासन की ओर एक कदम

अब हरियाणा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक कहीं से भी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। सुविधा हरियाणा के सभी जिलों में उपलब्ध मोबाइल, टैबलेट एवं कंप्यूटर के माध्यम से उपयोग एक यूनिक एसई आईडी प्रदान की जाएगी। प्रगणक केवल जानकारी का सत्यापन करेंगे।

स्व-गणना: प्रक्रिया इस प्रकार से है

सबसे पहले http://se.census.gov.in/ पोर्टल पर जाएं। मोबाइल नंबर एवं ओटीपी के माध्यम से लॉगिन/पंजीकरण करें। डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें। परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करें। आवास एवं सुविधाओं से संबंधित विवरण भरें। जानकारी की समीक्षा कर फॉर्म सबमिट करें तथा अपनी एसई आईडी प्राप्त करें।सत्यापन के समय गणनाकर्मी को एसई आईडी प्रदान करें।

एकत्र की जाने वाली जानकारी 

स्व-गणना प्रपत्र में लगभग 33 प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें शामिल हैं। जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण मकान का प्रकार एवं स्थिति (ग्रामीण/शहरी), पेयजल, बिजली, स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं, शिक्षा एवं सामाजिक-आर्थिक जानकारी तथा मोबाइल नंबर (अनिवार्य) है।

मुख्य विशेषताएं

किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं, शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए उपलब्ध, आंकड़े जिला स्तर की योजना एवं राज्य विकास योजनाओं में सहायक, कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर लक्ष्य निर्धारण में मदद, नागरिक सहभागिता को बढ़ावा, आधुनिक सुविधाओं का समावेश। इस बार जनगणना में आधुनिक सुविधाओं का भी समावेश किया जाएगा।

यहां बता दें कि पहली बार डिजीटल जनगणना का कार्य किया जा रहा है और इस कार्य के तहत जो भी जानकारी नागरिकों से लिए जाएगी, वह सभी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय एवं सुरक्षित रखी जाएगी।

इन आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं विकासात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से अनुरोध किया कि वे 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के दौरान स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें।

Ambala News : सेक्टर-9 में डॉ. अंबेडकर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now