‘2 लाख भेज दे चुपचाप, फिर गोली लगेगी.”, रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को धमकी भरे मैसेज

On: September 18, 2026 11:05 AM
Follow Us:

Last Updated:

Haryanvi Singer Sudesh Rohila: कैथल की हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम से 2 लाख रुपये की धमकी मिली है. उन्होंने कैथल SP मनप्रीत सिंह से सुरक्षा मांगी है. पुलिस जांच कर रही है. सुदेश रोहिला ने रैपर बादशाह के गाने को चुनौती दी थी.

ख़बरें फटाफट

'2 लाख भेज दे चुपचाप', बादशाह को चुनौती देने वाली हरियाणवी सिंगर को धमकीZoom

कैथल. हरियाणा के कैथल की हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी मिली है. उनके वॉट्सएप नंबर पर मैसेज कर लिखा- “लॉरेस ग्रुप से अंकित बोलू हूं. 2 लाख भेज दे चुपचाप, 2 दिन का टाइम है, फिर गोली लगेगी.” गौर रहे कि सुदेश ने रैपर बादशाह के गाने को चुनौती दी थी.

सुदेश ने कैथल SP मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. मोबाइल नंबर की लोकेशन चेक की जा रही है.

इधर, पाखंडवाद पर कन्ट्रोवर्सी के बीच सुदेश ने करीब 15 दिन पहले ही ‘खीर पाखंड़िया की’ सॉन्ग गाया था. वहीं, 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग के जवाब में सुदेश ने 9 मार्च को ‘बोली ए टटीरी’ सॉन्ग गाया था. हालांकि बादशाह के सॉन्ग को बैन कर दिया गया था.

सिंगर सुदेश को धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को अंकित बताते हुए लिखा- तेरा भी टाइम आ लिया है, चुपचाप 2 लाख रुपए दे दे. फिर यह ना कहना कि ये के हो गया मेरे साथ. जय बलकारी, लॉरेंस ग्रुप.”  इसके बाद लिखा कि 2 दिन का टाइम है तेरे धोरे, नहीं फिर गोली चलेगी. नंबर ब्लॉक करने से पहले सोच भी लेना. पुलिस धोरे जा या फिर किसी के पास जा. चेक कर लिए, कोई ना, तेरे को टाइम दिया है.

सुदेश ने कैथल SP मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है.

सुदेश ने बताया की मुझे एक नम्बर से धमकी भरे मैसेज आए है जिसमें उसने खुद को लोरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और दो दिन में 2 लाख रुपये देने की बात कही गई है. इस सम्बन्ध में कैथल एसपी को शिकायत दी गई है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

44 लाख का मामला… हरियाणा पुलिस का कारनामा, कोर्ट भी रह गया सन्न, दलील सुनकर आप भी हंसेंगे

गुरुग्राम में बढ़ेगा Genpact का काम, 4 लाख वर्ग फुट का ऑफिस लिया, 5 से 8 हजार कर्मचारियों के बैठने की होगी जगह

राधा अष्टमी पर ही क्यों होते हैं राधा रानी के चरणों के दर्शन? कुरुक्षेत्र इस्कॉन की खास परंपरा

Opinion: आप रोड रेज करेंगे और महिला को मारने की कोशिश करेंगे और आप जाति के नाम पर महापंचायत बुलाएंगे यह कितना उचित?

सोनीपत में नाबालिग बच्ची की हत्या के बाद हंगामा, अंतिम संस्कार से परिवार का इनकार, श्मशान घाट के बाहर शव लेकर बैठे परिजन

सिर्फ 5 रुपये की पर्ची और डॉक्टर की सलाह, अंबाला में कम शुल्क में मिल रही 27 तरह की पंचकर्म थेरेपी, जानिए फायदे