हरियाणा के सिरसा में दो युवतियां रहस्यमयी तरीके से लापता, परिजनों ने जताया युवक पर शक

On: September 23, 2025 8:46 AM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा के सिरसा जिले से दो अलग-अलग मामलों में दो युवतियों के लापता होने की खबर सामने आई है। दोनों ही बालिग हैं और पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर रह रही थीं। परिजनों ने पुलिस थानों में शिकायत दर्ज करवाई है और गांव के एक युवक पर अपनी बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया है। फिलहाल पुलिस दोनों का कोई सुराग नहीं जुटा पाई है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

केस नंबर 1: किरयाणा दुकान से लौटकर नहीं आई बेटी

सिरसा की एक कॉलोनी निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी 18 सितंबर को किरयाणा का सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बेटी के पास फोन था, जो अब बंद आ रहा है।

केस नंबर 2: रात में चारपाई से गायब हुई लड़की

दूसरे मामले में एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दी कि उसकी छोटी बेटी, जिसने हाल ही में 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी, 17 सितंबर की रात अचानक लापता हो गई। परिवार जब रात को सो रहा था, तो बेटी अन्य बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। करीब 2 बजे जब परिजन उठे तो बेटी अपनी चारपाई से गायब मिली।

परिजनों को शक है कि गांव का एक युवक उसकी बेटी को लेकर गया है। युवक भी घर से गायब है और उसका फोन बंद आ रहा है।

पुलिस कर रही जांच

दोनों मामलों में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक दोनों युवतियों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटियों को जल्द से जल्द बरामद किया जाए।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में घरेलू कलह में उजड़ा परिवार, पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

शरद पूर्णिमा पर सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, यहां देखें फतेहाबाद से वाया हिसार होकर चलने वाली बस सेवा की समय-सारणी

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी, मेहनत और लगन के बलबूते सतबीर ने लिखा सफलता का नया अध्याय

पराली को बनाया कमाई का जरिया, आज सालाना करोड़ों रुपए कमा रही है सिरसा की दो सहेलियां

Haryana News: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया वांटेड गो-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी, सुबह 4 बजे हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के ड्रोन और एयरोस्पेस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा रूस, CM सैनी से हुई मुलाकात