‘कभी कल बुलाते हैं, कभी परसों’, 72 साल की उम्र में पेंशन के लिए चक्कर काट रहे फरीदाबाद के देव

On: October 9, 2026 7:50 PM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad ki local news : हरियाणा में ऑटोमेटिक पेंशन के दावों के बीच फरीदाबाद के बुजुर्ग परेशान हैं. 72 साल की उम्र में भी देव सिंह की पेंशन नहीं बनी. लोग कई महीने से फैमिली आईडी में सुधार के लिए चक्कर काट रहे हैं. आय संबंधी गड़बड़ी की वजह से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. लोकल 18 से देव सिंह बताते हैं कि मैं बहुत परेशान हूं. कभी कहते हैं कल आना, तो कभी परसों आने के लिए बोलते हैं, लेकिन अभी तक पेंशन नहीं बनी है. 72 साल की उम्र पेंशन बनवाने के लिए चक्कर काटकर परेशान हो चुका हूं. राम मनेश बताते हैं कि मैं पिछले 7 महीने से अपनी फैमिली आईडी से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा हूं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद. हरियाणा सरकार की ओर से पात्र बुजुर्गों की पेंशन ऑटोमेटिक बनाने की व्यवस्था के दावे किए जाते हैं, लेकिन फरीदाबाद में कई लोग अब भी पेंशन और फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान हैं. पेंशन की उम्र पूरी होने के बाद भी कुछ बुजुर्गों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. फैमिली आईडी में आय अधिक दर्ज होने के कारण भी लोगों के काम अटक रहे हैं. अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लोग सरकारी कार्यालयों और सीएससी सेंटरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं. लोग अपने बच्चों के स्कूल में दाखिला भी नहीं करवा पा रहे हैं. लोकल 18 से देव सिंह बताते हैं कि मेरी पेंशन की दिक्कत है. यहां आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन अभी तक मेरी पेंशन नहीं बनी है. मैं बहुत परेशान हूं. कभी कहते हैं कल आना, तो कभी परसों आने के लिए बोलते हैं, लेकिन अभी तक पेंशन नहीं बनी है. मेरी उम्र 72 साल है और मैं फरीदाबाद के पल्ला में रहता हूं. मेरे सभी डॉक्यूमेंट तैयार हैं, उसके बावजूद मेरी पेंशन नहीं बनी है. पेंशन बनवाने के लिए चक्कर काटकर बहुत परेशान हो चुका हूं.

काम छोड़कर आना पड़ रहा

राम मनेश बताते हैं कि मैं पिछले 6 से 7 महीने से अपनी फैमिली आईडी से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए चक्कर काट रहा हूं. लेकिन अब तक काम नहीं हुआ है. कभी मुझे सेक्टर-11 स्थित कार्यालय में जाने के लिए कहा जाता है, तो कभी सीएससी सेंटर भेज दिया जाता है. वहां पहुंचने पर फिर कार्यालय जाने की बात कही जाती है. इस तरह वह लंबे समय से परेशान हो रहा हूं. मैं फरीदाबाद मजदूरी करके अपना गुजारा करता हूं. बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. ऐसे में मुझे काम छोड़कर सरकारी कार्यालयों में आना पड़ता है. बच्चे की पढ़ाई पर भी पड़ रहा असर पड़ रहा है. योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी आ रही है.

सिर्फ एक मांग

लोगों का कहना है कि आय से जुड़ी जानकारी ठीक कराने के लिए भी उन्हें बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं. कुछ लोग पेंशन नहीं बनने की समस्या से परेशान हैं. फैमिली आईडी में दिक्कत होने की वजह से बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया है. उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है. लोगों की मांग है कि पेंशन और फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि पात्र बुजुर्गों को पेंशन मिल सके और दूसरे लोगों के रुके हुए काम भी पूरे हो सकें.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

IAS टीना डाबी से प्रेरणा, रोजाना 8-10 घंटे पढ़ाई, हरियाणा की HCS परीक्षा में भिवानी के अतुल ने हासिल किया 13वां रैंक  

देशभर के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में हरियाणा के गुरुग्राम समेत 5 शहर, सर्दी से पहले ही डराने लगा एक्यूआई

हरियाणा में 93000 युवाओं को पछाड़कर गोहाना के अभिषेक सिरोही ने किया टॉप, तीसरे अटैम्प्ट में हुए पास, बनेंगे एसडीएम

फरीदाबाद में 10वीं के छात्र का शव क्लासमेट प्रेमिका के घर पर मिला,  परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामे के बाद पुलिस से हाथापाई

कुरुक्षेत्र के राहुल सैनी ने पास की हरियाणा सिविस सर्विस परीक्षा, बैंक की नौकरी के साथ की तैयारी, दादा का सपना किया पूरा

2 साल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहा बच्चा, पिता का काम छूटा, उम्मीद और भरोसे की बदौलत आखिरकार घर लौटा दक्ष