Special Train: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 18262 स्पेशल ट्रेनें

On: April 26, 2026 11:32 AM
Follow Us:

Special Train: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे 15 जुलाई 2026 तक कुल 18,262 फेरे स्पेशल ट्रेनों के चलाएगा, ताकि व्यस्त सीजन में यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।

रेल मंत्री ने की तैयारी की समीक्षा

रेल मंत्रालय के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समीक्षा की। इस दौरान उच्च मांग वाले रूट्स पर विशेष ध्यान देने और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

15 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगा अभियान

रेलवे ने 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। इस अवधि में यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

अब तक 11,878 फेरों की सूचना जारी

रेल मंत्रालय ने बताया कि अब तक 11,878 स्पेशल ट्रेन फेरों की घोषणा की जा चुकी है, जबकि बाकी ट्रेनों की जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

स्पेशल ट्रेनों के संचालन से न केवल टिकटों की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि भीड़भाड़ वाले रूट्स पर दबाव भी कम होगा। इससे यात्रियों को कंफर्टेबल और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now