नवोदय विद्यालय में फंदे पर लटका मिला छात्र, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, हाथ पर चोट के निशान

On: July 12, 2026 6:18 PM
Follow Us:

Student found hanging at Navodaya Vidyalaya, Devarala Bhiwani News.

Bhiwani News Today: हरियाणा के नवोदय विद्यालय Devarala Bhiwani में एक छात्र फंदे पर लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक छात्र के परिजनों का आरोप है हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया गया है। ‌छात्र के हाथ पर चोट के निशान भी बताया जा रहे हैं। ‌पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की शुरू कर दी है लेकिन छात्र की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम बचा हुआ है। क्योंकि छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

नवोदय विद्यालय देवराला की घटना

भिवानी जिले के गांव देवराला स्थित नवोदय विद्यालय में शनिवार रविवार की रात को करीब 1:30 बजे छात्रों ने नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र को फंदे पर लटका हुआ देखा। छात्रों ने तुरंत ही चौकीदार को सूचित किया और चौकीदार ने छात्रों के साथ मिलकर इसकी सूचना नवोदय विद्यालय के प्रशासन को दी। ‌नवोदय विद्यालय के अध्यापक तुरंत ही फंदे से उतारकर उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ( Bhiwani student suicide News Today  )

 

 

नवोदय विद्यालय देवराला भिवानी प्रशासन की तरफ से छात्र के सुसाइड करने की सूचना उसके परिजनों को दी तो रात को ही उसके परिजन भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंच गए। वहीं नवोदय विद्यालय में छात्र की मौत की सूचना मिलते ही भिवानी पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में छात्र ने लगाया फंदा 

मृतक छात्र की पहचान भिवानी जिले के गांव धनाना निवासी दीपांशु के रूप में हुई है। बेटे की मौत की सूचना मिलते थे परिजनों के साथ पहुंची दीपांशु की मां ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं दिन में बड़ी बेटी है जो कि शादीशुदा है और छोटा बेटा दीपांशु छठी कक्षा से नवोदय विद्यालय में ही पढ़ाई कर रहा है। अब उसका बेटा दसवीं कक्षा में नवोदय विद्यालय देवराला भिवानी में पढ़ाई कर रहा था। रात को करीब 2:00 बजे फोन पर सूचना मिलेगी उनके बेटे ने सुसाइड करने का प्रयास किया है और उसे उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया है।

नवोदय विद्यालय में छात्र की हत्या या आत्महत्या 

वह तुरंत ही अपने परिजनों के साथ नागरिक अस्पताल भिवानी पहुंची तो डॉक्टर से पता चला कि उसके बेटे की मौत हो गई है। जब उन्होंने अपने बेटे के शव को देखा तो उसकी गर्दन और हाथ पर चोट के निशान हैं। मृतक छात्र की मां रीना ने बताया कि दीपांशु से शुक्रवार को ही फोन पर बात हुई थी और उसने कोई परेशानी नहीं बताई। जिससे लगे कि उसने आत्महत्या की है। उसका बेटा पढ़ाई में अच्छा था और वह आत्महत्या नहीं कर सकता बल्कि उसके बेटे की हत्या करके उसके शव को फंदे पर लटकाया गया है।

 

जवाहर नवोदय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल प्रवीण गुप्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रात को करीब 1:30 बजे चौकीदार व कुछ छात्रों ने छात्र के फंदे पर लटका होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत ही डायल 112 पुलिस टीम को सूचित किया और मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने कमरे में पहुंचकर फंदे पर लटके दीपांशु के शरीर पर हाथ रखकर चेक किया तो उसका शरीर गर्म था।

उन्हें लगा कि दीपांशु की जान बचाई जा सकती है इसलिए वह तुरंत थी उसे फंदे से उतर कर उपचार के लिए केरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर की छुट्टी पर होने की वजह से उसे भिवानी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। भिवानी का नागरिक अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय के हॉस्टल के दो कमरों में 48 छात्र रहते हैं और जिस कमरे में मृतक छात्र दीपांशु रहता था उसे कमरे में भी 24 छात्र उसके साथ रहते थे। दीपांशु या अन्य किसी छात्र की तरफ से कोई ऐसी बात सामने नहीं आई जिससे कुछ गलत होने का अंदेशा हो। लेकिन छात्र दीपांशु के हाथ पर कुछ निशान पाए गए हैं।

 

नवोदय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है और पुलिस जांच के साथ-साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही दीपांशु की मौत के असली कर्म का पता चल सकता है। नवोदय विद्यालय के बाथरूम और शौचालय को छोड़कर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

 

वाइस प्रिंसिपल प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सभी छात्रों को पहले से ही विधायक दी गई है कि अगर किसी छात्र के व्यवहार व बातचीत करने के लहजे में कोई परिवर्तन नजर आए तो तुरंत ही इसकी सूचना अपने अध्यापकों को दे। लेकिन दीपांशु के बारे में ना ही तो किसी छात्र ने ऐसी कोई बात बताई और ना ही किसी को ऐसी कोई अनहोनी का अंदेशा हुआ। ‌

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather Update: हरियाणा में दिखेगा मानसून का असर, पंचकूला-अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार, रोहतक के पटवारी को ACB ने 1 लाख की रिश्वत लेते दबोचा

Haryana News: रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, 30 नई एंबुलेंस रवाना, 1100 डॉक्टरों की भर्ती जल्द

Haryana News: हरियाणा में करंट ने उजाड़ा परिवार! शाहाबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

हरियाणा के रेवाड़ी में NH-48 पर भीषण आग, डंपर से भिड़ते ही परचून से भरा कैंटर जलकर राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, नकली शराब बनाने का बड़ा नेटवर्क उजागर