पलवल में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत, 30 मई तक चलेगा हाउस लिस्टिंग कार्य

On: May 2, 2026 9:16 AM
Follow Us:

First Phase of Census 2027 Begins in Palwal; House Listing Exercise to Continue Until May 30

  • जिले में 2,006 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए, 1,976 प्रगणकों और 330 पर्यवेक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

First Phase of Census 2027 Begins in Palwal(मेरा हरियाणा नेटवर्क) पलवल। जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग कार्य की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है, जो 30 मई 2026 तक जारी रहेगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में कुल 2,006 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। इन ब्लॉकों में कार्य संचालन के लिए 1,976 प्रगणकों और 330 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जानकारी एकत्रित करेंगे, जबकि पर्यवेक्षक पूरे कार्य की निगरानी करेंगे और किसी भी तकनीकी या कार्य संबंधी समस्या के समाधान हेतु मार्गदर्शन देंगे। जिला प्रशासन ने सभी सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस कार्य में पूर्ण सहयोग करें और अपने-अपने गांवों में जनगणना कार्य के सुचारु संचालन के लिए जागरूकता फैलाएं।

साथ ही, आम नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे सही और पूर्ण जानकारी देकर इस कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सटीक जनगणना आंकड़े भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। जनगणना से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 उपलब्ध है, जहां हरियाणा जनगणना संचालन निदेशालय का स्टाफ सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के सफल आयोजन के लिए आमजन का सहयोग अनिवार्य है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now