रात्रि ठहराव कार्यक्रम से प्राप्त शिकायतों का होगा समयबद्व समाधान : डीसी

On: May 31, 2026 11:48 PM
Follow Us:

झज्जर, 30 मई।  हरियाणा सरकार की सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में साल्हावास खंड के गांव बिठला में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी वर्षा खांगवाल ने की। इस अवसर पर पुलिस विभाग की तरफ से डीसीपी धारणा यादव भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान डीसी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए गांव व आसपास के क्षेत्रों से आई पांच  दर्जन से अधिक शिकायतें और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव जनसंवाद में ग्रामीणों और जिला प्रशासन के बीच अपनेपन और आत्मीयता का संचार होता है।

इस बीच डीडीपीओ निशा तंवर और सरपंच नीतू रानी ने डीसी वर्षा खांगवाल और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नागरिकों ने बहुत ही अच्छे तरीके से अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कारों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थी ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने गांव के सरकारी स्कूल का विशेष ध्यान रखें। पात्र नागरिक सरकार की  पेंशन सहित अन्य  योजनाओं का लाभ उठाएं जहां भी कहीं समस्या आती है प्रशासन को अवगत करवाएं। वहीं परिवार पहचान पत्र में आने वाली इनकम की समस्याओं को जेड क्रीम डी क्रीम के माध्यम से ठीक करवाकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
डीसी ने कहा कि रात्रि ठहराव केवल एक प्रशासनिक गतिविधि नहीं, बल्कि यह सरकार की जन संवाद की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंच रहा है, जिससे समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में पारदर्शिता आई है।

डीसी ने कहा कि कई समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की भागीदारी से संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का निवारण प्राथमिकता व समयबद्धता से सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या दोहराने की आवश्यकता न पड़े।
ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से बढ़ा कार्यक्रम का महत्व

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव बिठला के पांच दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, फसल बीमा, सेम की समस्या से निजात दिलाने,पशु चिकित्सा केंद्र, अवैध कब्जे छुड़वाने,बिजली और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखीं। डीसी ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित समयावधि में समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।  
एसीपी  ने किया जागरूक, नशे और साइबर अपराधों से बचाव पर बल
इस अवसर पर एसीपी सुरेंद्र कंबोज  ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा नशामुक्त जीवन की आवश्यकता पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपराधों से बचाव के लिए समाज को सजग रहना जरूरी है और किसी भी फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत करें। इसके अलावा 112 की जानकारी दी। वहीं डीईओ रतिंद्र सिंह ने ग्रामीणों को एसएमसी के कार्यो और दायित्वो की जानकारी देते हुए बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। वहीं क्रीड विभाग के डीक्रीम ने परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन से जुड़ी जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों व स्टॉलों से योजनाओं के प्रति जागरूकता का प्रसार
कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की कलाकार मंडली ने हरियाणवी लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा, नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना स्टॉलों में स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा, परिवहन, पशुपालन और बिजली विभाग प्रमुख रहे। स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग की टीम ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लगभग 150 ग्रामीणों की शुगर, बीपी और सामान्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। वहीं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। वहीं अन्य विभागों ने भी स्टाल लगाकर सरकार की अंत्योदय उत्थान से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।
इन विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रीतू बंसीवाल, सीएमजीजीए खुशी कौशल, एसीपी सुरेंद्र कंबोज, डीडीपीओ निशा तंवर, गांव बिठला की सरपंच नीतू रानी,देवेन्द्र सिंह, पंचायत समिति चेयरमैन मुनेश देवी,डीईओ रतिंद्र सिंह, एक्सईएन अश्विनी सांगवान, सीएमओ डॉ मंजू कादयान, डीआईओ अमित बंसल,अमरजीत सिंह, प्रवक्ता कृष्ण वशिष्ठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें