हरियाणा में इन गांवों की हुई मौज: 111 गांवों में बनेंगी स्मार्ट गलियां, पंचायती राज विभाग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू

On: January 18, 2026 9:33 AM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक नई पहल करने जा रही है। पंचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश में 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के 111 गांवों में एक-एक स्मार्ट गली का निर्माण किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य गांवों की मुख्य गलियों को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यालय स्तर से सभी जिलों के जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और पंचायती राज विभाग के संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक जिले में ऐसी मुख्य गलियों की पहचान की जाए, जहां आवागमन सबसे अधिक रहता हो और गली की चौड़ाई निर्धारित मानकों के अनुरूप हो। चयनित गलियों को आधुनिक डिजाइन के तहत विकसित किया जाएगा, ताकि वे मॉडल स्मार्ट गली के रूप में अन्य गांवों के लिए उदाहरण बन सकें।

स्मार्ट गलियों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

इस योजना के अंतर्गत बनने वाली स्मार्ट गलियों में आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, पैदल चलने के लिए फुटपाथ, हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण, आकर्षक पेवर ब्लॉक और बेहतर नाली एवं सीवरेज व्यवस्था की जाएगी। गलियों को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि वे न केवल आवागमन के लिहाज से सुविधाजनक हों, बल्कि देखने में भी सुंदर और आकर्षक नजर आएं। विभागीय अधिकारी फिलहाल गांवों में उपयुक्त गलियों के चयन की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

कैथल और हिसार में बनेंगी सबसे ज्यादा स्मार्ट गलियां

योजना के तहत सबसे अधिक स्मार्ट गलियों का निर्माण कैथल जिले के 13 गांवों और हिसार जिले के 12 गांवों में किया जाएगा। इसके बाद नूंह जिले में 12, पलवल में 10, करनाल में 9 और भिवानी में 8 गांवों को योजना में शामिल किया गया है। फतेहाबाद और जींद में 7-7 गांवों में स्मार्ट गलियां बनाई जाएंगी। वहीं झज्जर में 5, फरीदाबाद, पानीपत और रोहतक में 4-4, सिरसा में 3 तथा चरखी दादरी, पंचकूला, सोनीपत और यमुनानगर में 2-2 गांवों को इस पायलट प्रोजेक्ट का लाभ मिलेगा। अंबाला, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 1-1 गांव में स्मार्ट गली का निर्माण किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद भविष्य में इसे अन्य गांवों में भी लागू किया जा सकता है, जिससे हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर समग्र विकास को गति मिलेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

हरियाणा के कई जिलों में अगले तीन घंटे बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट