पंजाब-हरियाणा में रेलवे ट्रैक और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

On: April 23, 2026 6:58 PM
Follow Us:

पंजाब और हरियाणा में रेलवे ट्रैक और प्रमुख संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ईमेल के जरिए भेजी गई इस धमकी में 24 अप्रैल को अंबाला से दिल्ली तक रेलवे ट्रैक पर विस्फोट करने का दावा किया गया है। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और फिरोजपुर के रेलवे ट्रैकों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

धमकी भरे ईमेल में प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री और विदेश मंत्री को भी जान से मारने की चेतावनी दी गई है। साथ ही संदेश में लोगों से अपील की गई है कि 24 अप्रैल को अपने बच्चों को स्कूल न भेजें और रेल यात्रा से बचें।

इसी बीच पंजाब के लुधियाना में कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल (बीआरएस नगर) शामिल हैं। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत अभिभावकों को सूचना दी और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। स्प्रिंग डेल स्कूल ने एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी, जबकि अन्य स्कूलों में पुलिस की जांच जारी है।

बठिंडा में भी दो प्रमुख स्कूलों सेंट जेवियर स्कूल और मिलेनियम स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके साथ ही बठिंडा रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। इस सूचना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की जांच में जुट गई हैं और सभी संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की गई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रामपाल के सतलोक आश्रम धनाना में नाबालिग से कुकर्म? सेवादार सचिन हुआ गिरफ्तार

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव