Aaj Ka Mausam: बस दो दिन और तपेगी धरती! फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP-हरियाणा में बरसेंगे बादल

On: June 9, 2026 8:41 AM
Follow Us:

IMD Rain Alert: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोग जल्द ही राहत की सांस लेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिन के बाद मौसम करवट लेगा। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 जून के आसपास बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के आशार बन रहे है। जिससे अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री तक गिर सकता है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?  

बता दें, दिल्ली में बीते दिन का अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम 28-30 डिग्री के करीबदर्ज किया गया। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, 08 से 11 जून तक दिल्ली में लू की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन 11 जून के बाद से तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान धूल भरी आंधी चलेगी और बारिश हो सकती है। 

639165848295826265 Also read: Petrol Diesel Price Today: क्रूड के भाव में फिर आई तेजी, जाने पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा ?

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। IMD ने 10-13 जून के दौरान कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा का मौसम अपडेट

तो वहीं, हरियाणा में भी गर्नी बरकरार है। रोहतक, हिसार, सिरसा जैसे इलाकों में तापमान 42-44 डिग्री तक पहुंच चुका है। IMD ने बताया कि 08-11 जून तक लू जारी रहेगी। लेकिन उसके बाद से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और लोगों को गर्मी से राहत देगा। इस दौरान बारिश होगी और तापमान 4-6 डिग्री गिरेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मालूम हो कि केरल में मॉनसून दस्तक दे चुका है। जिसका असर कर्नाटक, तमिलनाडु समेत दक्षिण के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। तेलंगाना, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now